facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

धान की सीधी बोआई को अपनाना सभी हिस्सेदारों की मिलीजुली कोशिश पर निर्भर: श्वेत पत्र

Advertisement

Direct seeded rice: यह श्वेत पत्र FSII और सद्गुरु कंसल्टेंट की ओर से जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न स्रोतों और चर्चाओं से सूचनाएं ली गई हैं।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:25 PM IST
Kharif Sowing

भारत में धान की खेती में सीधे धान की बोआई (डीएसआर) की बड़े पैमाने पर स्वीकार्यता सभी हिस्सेदारों की मिलीजुली कोशिश पर निर्भर है। इस मामले पर आए एक नए श्वेत पत्र में कहा गया है कि इसमें कृषि इनपुट, खेती का मशीनीकरण करने वाली कंपनियां, विस्तारित सेवाएं, फसल प्रबंधन सलाहकार और सरकारें शामिल हैं।

इसमें कहा गया है कि बीज उद्योग की इस समय धान की ऐसी किस्मों पर नजर है, जिनको कम पानी की खपत से तैयार किया जा सके और शुष्क और प्रतिकूल परिस्थितियों में फसल तैयार हो सके।

श्वेत पत्र में कहा गया है, ‘इन गतिविधियों का मकसद ऐसी फसल को अपनाना है, जिसमें रोपाई के बराबर या अधिक पैदावार हो सके और खरपतवार, कीटों और रोग के प्रबंधन से स्वस्थ पौधे तैयार हो सकें। हालांकि ज्यादा पैदावार वाली धान की किस्में रोपाई वाली ही हैं, जो बोआई के लिए सही नहीं हैं और इनकी बोआई से उत्पादन 10 से 30 प्रतिशत कम हो जाता है।’

यह श्वेत पत्र फेडरेशन ऑफ सीड इंडस्ट्रीज ऑफ इंडिया (FSII) और सद्गुरु कंसल्टेंट की ओर से जारी किया गया है, जिसमें विभिन्न स्रोतों और चर्चाओं से सूचनाएं ली गई हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement