facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज कितने हुए महंगे

Advertisement

Gold and Silver Price: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- October 16, 2024 | 6:52 PM IST
Gold buying on Diwali
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price today, October 16: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज पिछले बंद भाव पर खुले। लेकिन बाद में तेजी के साथ कारोबार करने लगे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,400 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज पिछले बंद भाव 76,360 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की तेजी के साथ 76,429 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,429 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,360 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 76,630 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के भाव चढ़े

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 91,623 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव भी यही था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 56 रुपये की तेजी के साथ 91,679 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,687 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,605 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा, चांदी भी सुस्ती के बाद तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा सुस्त शुरुआत के बाद सुधर गए। Comex पर सोना 2,679.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,678.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,684.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.68 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.75 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 31.82 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 9:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement