facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

सितंबर में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई में कमी आई

Advertisement

थोक महंगाई में सुस्ती प्रमुख तौर पर प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में गिरावट (-3.32 प्रतिशत) और ईंधन व बिजली खंड में जारी अपस्फीति के रुझान के कारण हुई

Last Updated- October 14, 2025 | 11:55 PM IST
India WPI Inflation

भारत के थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई सितंबर में गिरकर 0.13 प्रतिशत हो गई। वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़े के अनुसार थोक महंगाई अगस्त में चार महीने के उच्च स्तर 0.52 प्रतिशत पर थी। भारत में थोक मूल्य महंगाई को थोक मूल्य सूचकांक के रूप में मापा जाता है।

थोक महंगाई में सुस्ती प्रमुख तौर पर प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में गिरावट (-3.32 प्रतिशत) और ईंधन व बिजली खंड में जारी अपस्फीति के रुझान के कारण हुई। थोक महंगाई में उस समय सुस्ती आई है जब एक दिन पहले भारत की खुदरा महंगाई सितंबर में 99 महीने के निचले स्तर 1.54 प्रतिशत पर आ गई थी।

खुदरा महंगाई में गिरावट अनुकूल आधार प्रभाव और खाद्य कीमतों में गिरावट के कारण आई थी। सितंबर में प्राथमिक खाद्य पदार्थों में अपस्फीति और बढ़कर -5.22 प्रतिशत हो गई। इसका कारण सब्जियों (-24.41 प्रतिशत), दालों (-17.19 प्रतिशत), आलू (-42.24 प्रतिशत) और प्याज (-63.79 प्रतिशत) की कीमतों में भारी गिरावट थी। हालांकि दूध और अंडे, मांस और मछली जैसे प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों की मुद्रास्फीति सितंबर में पिछले महीने की तुलना में बढ़ गई।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement