facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दीवाली से पहले प्याज में लगी आग बुझाने महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंचेगी कांदा एक्सप्रेस, पहली बार ऐसा कर रही सरकार

Advertisement

प्याज के मामले में यह केंद्र सरकार का अब तक का सबसे बड़ा थोक बाजार में आपूर्ति करने का हस्तक्षेप होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया।

Last Updated- October 17, 2024 | 11:17 PM IST
onion

महाराष्ट्र के नाशिक से एक ट्रेन 20 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचेगी। खास बात होगी कि यह यात्रियों से नहीं भरी होगी, बल्कि इसमें प्याज भरा होगा। केंद्र सरकार ने दीवाली से पहले प्याज की कीमतों को कम करने के लिए पहली बार रेलवे के जरिये 1,600 टन प्याज को दिल्ली के थोक बाजारों में आपूर्ति करने का फैसला किया है। यह प्याज ट्रेन के 42 डिब्बों में लदकर दिल्ली आएगा।

प्याज के मामले में यह केंद्र सरकार का अब तक का सबसे बड़ा थोक बाजार में आपूर्ति करने का हस्तक्षेप होगा, जो पहले कभी नहीं देखा गया। प्याज की बिक्री नीलामी के जरिये 35 रुपये किलो के आधार मूल्य पर की जाएगी। इस समय दिल्ली के खुदरा बाजार में प्याज का दाम 75 रुपये किलो से ज्यादा है। इस साल किसानों से प्याज खरीदने की औसत लागत 28 रुपये रही, जबकि पिछले साल यह लगभग 17 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सूत्रों ने कहा कि दिल्ली और इसके आसपास के बाजारों में 2,500 से 2,600 टन प्याज की दैनिक आपूर्ति होती है। अब एक ही ट्रेन (जो 53 ट्रक प्याज के बराबर है) से एक ही दिन में आधे से अधिक मात्रा में प्याज आएगा। इस ट्रेन को ‘कांदा एक्सप्रेस’ (प्याज के लिए मराठी शब्द कांदा है) नाम दिया गया है जो सही भी लगता है। कांदा एक्सप्रेस से आने वाला प्याज खुदरा भाव को स्थिर करने में मदद करेगा।

उपभोक्ता मामलों की सचिव निधि खरे ने कहा, ‘यह रेल परिवहन की ऐतिहासिक पहल है।’ उन्होंने कहा कि इसी तरह की व्यवस्था का लखनऊ, वाराणसी और असम, नगालैंड और मणिपुर सहित पूर्वोत्तर राज्यों तक विस्तार किया जाएगा। नाशिक मंडी में प्याज की कीमतों में गिरावट का असर जल्द ही इसकी खुदरा कीमतों पर दिखाई देने लगेगा।

यह ट्रेन सत्तारूढ़ पार्टी के किसान समर्थक अभियान में भी पूरी तरह फिट बैठती है क्योंकि महाराष्ट्र में अगले कुछ हफ्तों में विधान सभा चुनाव होने हैं। महाराष्ट्र का नाशिक देश के सबसे बड़े प्याज व्यापार केंद्रों में से एक है।

कई टिप्पणीकारों ने प्याज किसानों की नाराजगी को 2024 के आम चुनावों में कुछ इलाकों में सत्तारूढ़ महायुति की चुनावी हार को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद सरकार ने प्याज की कीमतों को बढ़ाने के लिए इस पर लगाए गए निर्यात प्रतिबंधों में ढील दी है।

इस बीच, खरे ने यह भी कहा कि सरकार परिवहन में प्याज के नुकसान को कम करने के लिए सील बंद कंटेनर परिवहन के लिए कॉनकॉर्ड के साथ भी बातचीत कर रही है। रेलवे से प्याज की ढुलाई का निर्णय एक लागत प्रभावी उपाय है।

नाशिक से दिल्ली तक एक रेक (56 ट्रकों के बराबर) के परिवहन पर रेल द्वारा 70.20 लाख रुपये की लागत आती है, जबकि सड़क मार्ग से 84 लाख रुपये की लागत आती है। जाहिर है प्रत्येक रेक पर 13.80 लाख रुपये की बचत होगी।

प्याज की कीमतों में खुदरा हस्तक्षेप को और मजबूत करने के लिए दीवाली से पहले मोबाइल वैन की संख्या 600 से बढ़ाकर 1,000 की जाएगी। 4.7 लाख टन बफर स्टॉक में से 91,960 टन एनसीसीएफ और एनएएफईडी को आवंटित किया गया है, जबकि 86,000 टन गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गोवा, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों में भेजा गया है।
(साथ हैं एजेंसियां)

Advertisement
First Published - October 17, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement