facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपया कमजोर, बॉन्ड यील्ड में तेजी; डॉलर के मुकाबले दबाव बढ़ा

Advertisement

चालू कैलेंडर वर्ष में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में अब तक 4.94 प्रतिशत की कमजोरी आई है। लेकिन चालू वित्त वर्ष में इसमें अब तक 0.28 प्रतिशत की मजबूती देखी गई है

Last Updated- April 28, 2026 | 10:06 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today

डीलरों ने बताया कि मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रुपया कमजोर हुआ और सरकारी बॉन्ड यील्ड में तेजी आई। रुपया 0.38 प्रतिशत गिरकर 94.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जबकि एक दिन पहले यह 94.19 प्रति डॉलर पर था। कारोबारियों ने बताया कि सरकारी बैंकों ने संभवतः भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से डॉलर खरीदे, जिससे रुपये को और गिरने से बचाया जा सका।

चालू कैलेंडर वर्ष में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में अब तक 4.94 प्रतिशत की कमजोरी आई है। लेकिन चालू वित्त वर्ष में इसमें अब तक 0.28 प्रतिशत की मजबूती देखी गई है।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी में ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘कच्चे तेल की कीमतें 111 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। ऐसे में तेल आयात के लिए डॉलर की मांग ज्यादा रहने की उम्मीद है। तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपया संवेदनशील नजर आ रहा है। एफपीआई और दूसरे स्रोतों से लगातार होती निकासी से भी इस मुद्रा पर दबाव बना हुआ है।’

कच्चे तेल की कीमतों में 2.62 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 111.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स 0.25 प्रतिशत बढ़कर 98.73 पर पहुंच गया। डॉलर इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं के समूह के मुकाबले डॉलर की मजबूती मापता है।

मंगलवार को एशियाई व्यापार में तेल की कीमतों में वृद्धि देखी गई, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच गतिरोध कम होने के संकेत नहीं दिख रहे थे। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने तेहरान के होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के ईरान के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिससे अल्पाव​धि में महत्त्वपूर्ण शिपिंग मार्ग काफी हद तक बंद है। इस बीच, बेंचमार्क 10-वर्षीय सरकारी बॉन्ड पर प्रतिफल 4 आधार अंक बढ़कर 6.98 प्रतिशत पर आ गया, जो एक दिन पहले 6.94 प्रतिशत के स्तर पर था।

Advertisement
First Published - April 28, 2026 | 10:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement