facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आयातित दालों के कंसाइनमेंट क्लीयरेंस में अब नहीं होगी देरी

Advertisement
Last Updated- March 10, 2023 | 1:08 PM IST
Import of pulses is increasing, import of pigeon pea has increased more than double

सरकार आयातित दाल और खाद्य तेलों सहित खाद्यान्नों के कंसाइनमेंट क्लीयरेंस में होने वाली देरी पर सख्त हो गई है। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अधिकारियों को आयातित दाल और खाद्य तेलों के कंसाइनमेंट क्लीयरेंस में देरी न करने के निर्देश दिए हैं। FSSAI ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि उपभोक्ता मामलों के विभाग और कृषि मंत्रालय से प्राप्त दलहन उत्पादन, खपत परिदृश्य और आयात आवश्यकता के संदर्भ को देखते हुए आयातित खाद्यान्न के कंसाइनमेंट जिसमें दलहन और कच्चा तेल (खाद्य ग्रेड) शामिल हैं, की समय से प्रोसेसिंग और क्लीयरेंस सुनिश्चित करने की सुविधा दी जानी चाहिए। इसके लिए सभी प्राधिकृत अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि वे खाद्य आयात को सुविधाजनक बनाएं और साथ ही ऐसे सभी आयातित कंसाइनमेंट की बिना किसी देरी के निकासी प्रक्रिया को कार्यान्वित करें।

लेबोरेटरी की रिपोर्ट से पहले मिलेगी प्रोवेजनल एनओसी

संबंधित अधिकारियों को आयातित माल का दृश्य निरीक्षण करने और इस निरीक्षण से संतुष्ट होने पर नमूने लेकर लेबोरेटरी से विश्लेषण रिपोर्ट की प्रतीक्षा किए बिना ही प्रोविजनल अनापत्ति प्रमाणपत्र (पी-एनओसी) जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। लेबोरेटरी की विश्लेषण रिपोर्ट ( analysis report)आने के बाद अधिकारी फाइनल एनओसी जारी करेंगे। अगर आयातित उत्पाद FSSAI के मानकों के अनुरूप हैं।

फाइनल एनओसी से पहले बाजार में माल नहीं बिकेगा

पी—एनओसी के लिए आयातकों को इस बात की अंडरटेकिंग जमा करनी होगी कि वे FSSAI के नियमों का अनुपालन करेंगे। आयातक इन उत्पादों को तब तक बाजार में रिलीज नहीं पाएंगे तब तक उन्हें फाइनल एनओसी नहीं मिल जाएगी। FSSAI व कस्टम अधिकारियों को आयातकों के गोदामों में इन उत्पादों का कभी भी निरीक्षण करने की जांच का अधिकार होगा। जो आयातक नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, उन्हें भविष्य में कंसाइनमेंट क्लीयरेंस की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 1:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement