facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TCS Q4FY26 Results: नतीजे उम्मीद से बेहतर, 12 अरब डॉलर के सौदे और मजबूत AI ग्रोथ से मुनाफा 12.2% बढ़ा

Advertisement

टीसीएस आय के अनुमान जारी नहीं करती है मगर उसने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उसकी सालाना एआई आय 2.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई

Last Updated- April 09, 2026 | 10:24 PM IST
TCS trade secrets lawsuits in US

TCS Q4FY26 Results: देश की सबसे बड़ी आईटी सेवा प्रदाता कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने आज वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के अपने परिणाम जारी कर आईटी नतीजों की शुरुआत कर दी। चौथी तिमाही का प्रदर्शन वृहद आ​र्थिक चुनौतियों को दर्शाता है मगर टीसीएस चौथी तिमाही में 12 अरब डॉलर के सौदे और 40.7 अरब डॉलर की ऑर्डर बुक के साथ वित्त वर्ष 2027 में मजबूती से कदम रख रही है।

टीसीएस आय के अनुमान जारी नहीं करती है मगर उसने बताया कि वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में उसकी सालाना एआई आय 2.3 अरब डॉलर तक पहुंच गई। यह तीसरी तिमाही में बताए गए 1.8 अरब डॉलर से काफी ज्यादा है। कंपनी ने यह भी बताया कि उसका हाइपरवॉल्ट कारोबार भी आगे बढ़ रहा है।

टीसीएस के मुख्य कार्या​धिकारी और प्रबंध निदेशक के कृ​त्तिवासन ने कहा, ‘हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमने लगातार तीसरी तिमाही में अच्छी वृद्धि दर्ज की है और तीन बड़े सौदे के साथ 12 अरब डॉलर का कुल अनुबंध मूल्य हासिल किया है। हम टीसीएस का अगला चरण तैयार कर रहे हैं क्योंकि अब कंपनियां ऐसे भागीदार को चुन रही हैं जो शुरू से आखिर तक निश्चितता, जवाबदेही और नतीजे दे सके।’

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में टीसीएस का शुद्ध मुनाफा 12.2 फीसदी बढ़कर 13,718 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की आय वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के मुकाबले 9.6 फीसदी बढ़कर 70,698 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही की तुलना में कंपनी की आय 5.4 फीसदी बढ़ी है।

चौथी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन आय और मुनाफे के मामले में ब्लूमबर्ग के अनुमानों से बेहतर रहा। ब्लूमबर्ग के विश्लेषकों ने 69,019 करोड़ रुपये आय और 13,551 करोड़ रुपये मुनाफे का अनुमान लगाया था। टीसीएस ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में 12 अरब डॉलर का अब तक का अपना सबसे ज्यादा कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) हासिल किया। इस तिमाही में कंपनी को तीन बड़े सौदे मिले।

अलग-अलग आकर के सौदों में ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है। उदाहरण के लिए 10 करोड़ डॉलर वाले ग्राहकों की संख्या 2 से बढ़कर 66 हो गई जबकि 5 करोड़ डॉलर वाले ग्राहकों की संख्या बढ़कर 9 से 139 हो गई।

कृत्तिवासन ने बताया कि चौथी तिमाही में पांच मुख्य बातें थीं जिन्होंने सकारात्मक गति दी। पहली बात यह कि चौथी तिमाही लगातार वृद्धि वाली तीसरी तिमाही थी, दूसरी बात यह कि वृद्धि सभी सेगमेंट में हुई और ऐसा लगभग दो साल के अंतराल के बाद हो रहा है। तीसरी अहम बात यह है कि कंपनी ने पूरे संगठन में वेतन वृद्धि की घोषणा की है, चौथी बात हाइपरवॉल्ट कारोबार ने अच्छी प्रगति की है और पांचवां यह कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस सेवाओं में भी तेजी आई है।

Advertisement
First Published - April 9, 2026 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement