facebookmetapixel
Q4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?

स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए कोई भी कदम अभूतपूर्व’: ईलॉन मस्क

रिलायंस का कहना है कि समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए नीलामी की जरूरत है क्योंकि विदेशी कंपनियां वॉयस और डेटा सेवाएं प्रदान कर सकती हैं।

Last Updated- October 15, 2024 | 10:14 PM IST
Elon Musk

स्टारलिंक के प्रमुख ईलॉन मस्क (Elon Musk) ने कहा कि सैटेलाइट ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम को आवंटित करने के बजाय नीलामी करने का भारत का कदम ‘अभूतपूर्व’ होगा। वह रॉयटर्स की खबर पर प्रतिक्रिया दे रहे थे कि प्रतिस्पर्धी अरबपति मुकेश अंबानी नीलामी के लिए पैरवी कर रहे हैं।

दो अरबपतियों के बीच इसे लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। स्टारलिंक का तर्क है कि लाइसेंसों का प्रशासनिक आवंटन वैश्विक प्रवृत्ति के अनुरूप है, जबकि अंबानी की कंपनी रिलायंस का कहना है कि समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए नीलामी की जरूरत है क्योंकि विदेशी कंपनियां वॉयस और डेटा सेवाएं प्रदान कर सकती हैं और पारंपरिक दूरसंचार कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं। र

विवार को रॉयटर्स ने खबर दी थी कि अंबानी की कंपनी रिलायंस ने तर्क दिया है कि भारत के दूरसंचार नियामक ने गलत निष्कर्ष निकाला है कि घरेलू उपग्रह ब्रॉडबैंड स्पेक्ट्रम को आवंटित किया जाना चाहिए और उद्योग की प्रतिक्रिया के बिना नीलामी नहीं की जानी चाहिए तथा परामर्श प्रक्रिया नए सिरे से शुरू की जानी चाहिए।

First Published - October 15, 2024 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट