facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एम एस धोनी के घुटने का मुंबई में हुआ सफल ऑपरेशन

Advertisement
Last Updated- June 02, 2023 | 12:03 AM IST
MS Dhoni

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के बायें घुटने का बृहस्पतिवार को मुंबई के एक अस्पताल में सफल आपरेशन हुआ जिससे उनके अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में खेलने की संभावना प्रबल हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां आईपीएल खिताब दिलाने वाले धोनी सोमवार को फाइनल के बाद अहमदाबाद से सीधे मुंबई पहुंचे थे।

उन्होंने मशहूर खेल आर्थोपीडिक सर्जन डॉक्टर दिनशॉ पर्डीवाला से सलाह ली जो बीसीसीआई की मेडिकल पैनल में भी हैं। वह ऋषभ पंत समेत कई भारतीय क्रिकेटरों की सर्जरी कर चुके हैं।

सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथ ने पीटीआई को बताया, “धोनी के घुटने का कोकिलाबेन अस्पताल में सफल आपरेशन हो गया है। वह ठीक है और आपरेशन सुबह ही हुआ है। मेरे पास विस्तृत जानकारी नहीं है। अभी मुझे इसका ब्यौरा मिलना बाकी है।”

यह पता चला है कि धोनी को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। सीएसके प्रबंधन के एक करीबी सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘‘ उन्हें पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है और वह रांची चले गये है। वह अपना रिहैबिलिटेशन शुरू होने से पहले कुछ दिनों के लिए घर पर आराम करेगे।

उम्मीद है कि अगले आईपीएल से पहले उनके पास फिट होने का पूरा समय रहेगा।’’ धोनी ने पूरे सत्र में बायें घुटने पर पट्टी बांधकर खेला। विकेटकीपिंग करते समय वह ठीक नजर आये लेकिन बल्लेबाजी के लिये अमूमन आठवें नंबर पर उतरे और विकेटों के बीच दौड़ में लय में नहीं दिखे।

आईपीएल फाइनल के बाद धोनी ने कहा था, “अगर परिस्थितियों को देखे तो मेरे लिये संन्यास लेने का यह सर्वश्रेष्ठ समय है। मेरे लिये यह कहना बहुत आसान है कि अब मैं विदा ले रहा हूं लेकिन अगले नौ महीने तक कड़ी मेहनत करके लौटना और एक सत्र और खेलना कठिन है।” उन्होंने कहा, “शरीर साथ देता है तो मैं खेलूंगा । चेन्नई के प्रशंसकों ने जिस तरह से मुझे प्यार दिया, यह उनके लिये मेरा तोहफा होगा कि मैं एक सत्र और खेलूं। उन्होंने जो प्यार और जज्बात दिखाये हैं, मुझे भी उनके लिये कुछ करना चाहिये।”

Advertisement
First Published - June 2, 2023 | 12:03 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement