लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी डेलिवरी ने कहा है कि उसने देश के 15 प्रमुख शहरों में गारंटी के साथ सेम-डे डिलिवरी (एसडीडी) सेवा शुरू की है। इसके तहत डी2सी (डायरेक्ट टु कंज्यूमर) ब्रांडों से वेबस्टोर पर ऑर्डर प्राप्त होने के बाद उसी दिन डिलिवरी करने की बात कही गई है। डेलिवरी के […]
आगे पढ़े
प्रौद्योगिकी परामर्श एवं डिजिटल समाधान प्रदान करने वाली कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (एलटीआई) ने पिछले साल करीब 10,500 लोगों की शुद्ध नियुक्तियां कीं। कंपनी चालू वित्त वर्ष में भी लगभग इतनी अथवा इससे अधिक संख्या में नियुक्ति करने की तैयारी कर रही है। एलऐंडटी इन्फोटेक के मुख्य परिचालन अधिकारी नचिकेत देशपांडे ने कहा, ‘पिछले […]
आगे पढ़े
बंबई उच्च न्यायालय ने आज डिश टीवी के प्रवर्तक समूह द्वारा दायर एक अंतरिमयाचिका को आज खारिज कर दिया। याचिका में येस बैंक को बतौर शेयरधारक मताधिकार का इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई थी। एस्सेल समूह की कंपनी डिश टीवी और येस बैंक के बीच कंपनी के मालिकाना मसले को लेकर विवाद […]
आगे पढ़े
भारत बायोटेक की कोवैक्सीन दूसरे और तीसरे चरण के अध्ययन में बाल चिकित्सा में सुरक्षित, सहनशील और प्रतिरक्षक साबित हुई है। समीक्षा पत्र द लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी मिली है। भारत बायोटेक के पास आवश्यकतानुसार वितरित करने के लिए कोवैक्सीन की पांच करोड़ से अधिक खुराकों का स्टॉक है। कंपनी ने […]
आगे पढ़े
वाणिज्य पर संसद की स्थायी समिति ने अपनी सिफारिश में कहा है कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को अपनी प्रवर्तन शक्तियां सुदृढ़ बनाने की जरूरत है। समिति ने डिजिटल मार्केट के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा नियमों के प्रवर्तन की खामियां दूर करने के लिए प्रतिस्पर्धा कानून, 2002 को अद्यतन बनाकर सीसीआई के अंतर्गत डिजटल मार्केटिंग इकाई […]
आगे पढ़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एक दर्जन एनपीए कंपनियों की सूची जारी करने के पांच साल बाद ऋण शोधन अक्षमता एवं दिवालिया संहिता (आईबीसी) को अभी भी लेनदारों द्वारा अंतिम उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। आरबीआई के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने यह बात कही। वह इस महीने के आरंभ में […]
आगे पढ़े
देश में नागर विमानन नियामक द्वारा चलाए जा रहे फ्लाइंग प्रशिक्षण स्कूलों के ऑडिट से कई तरह के गंभीर उल्लंघनों का पता चला है। इनमें गलत लॉग-इन घंटे, त्रुटिपूर्ण उपकरणों वाले विमान के परिचालन, प्रशिक्षण प्रक्रियाओं में खामियां मुख्य रूप से शामिल हैं। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इन स्कूलों पर शिकंजा कसा है। ऑडिट […]
आगे पढ़े
स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने हवाई किराया बढ़ाने की वकालत की है क्योंकि विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में आज करीब 16 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। दिल्ली में एटीएफ की कीमत आज 1,41,232.87 प्रति किलोलीटर पर अपनी सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंच गई। एटीएफ कीमतों में तेजी के अलावा रुपये में गिरावट से […]
आगे पढ़े
प्रमुख औषधि कंपनी ग्लेनमार्क को उसकी तय खुराक वाली (एफडीसी) अस्थमा की दवा के लिए मंजूरी मिली है। इंडकाटेरोल और मोमेटासोन की कॉम्बिनेशन वाली यह दवा बाजार में इंडामेट ब्रांड नाम के तहत उपलब्ध होगी। इसका उपयोग अनियंत्रित अस्थमा रोगियों के उपचार में किया जाएगा। यह दवा तीन क्षमता में उपलब्ध होगी- 150 एमसीजी की […]
आगे पढ़े
कोविड-19 के कारण चीन में हुए लॉकडाउन से जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) अवरोध का सामना कर रही है क्योंकि टाटा मोटर्स की ब्रिटिश सहायक यूक्रेन में युद्ध और मुश्किल आर्थिक हालात के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला से जुड़ी समस्या से जूझ रही है। ये समस्याएं वित्त वर्ष 23 में जेएलआर की वित्तीय स्थिति पर असर […]
आगे पढ़े