facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UCC पर बोले पीएम मोदी, दो अलग-अलग कानूनों से नहीं चल सकता देश

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि अगर अन्य पार्टियों ने मुसलमानों की परवाह की होती, तो समुदाय के परिवार बेहतर शिक्षित होते, रोजगार के बेहतर अवसर मिलते।

Last Updated- June 27, 2023 | 4:55 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘तीन तलाक’ की प्रामाणिकता पर सवाल उठाया और पूछा कि मिस्र, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश और पाकिस्तान, जैसे मुस्लिम बहुल देशों में इसको प्रैक्टिस क्यों नहीं किया जाता है। इसे एनडीटीवी ने रिपोर्ट किया।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के आइडिया का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक परिवार के अलग-अलग सदस्यों के लिए अलग-अलग नियम नहीं हो सकते और देश में दो कानून नहीं हो सकते। मिस्र जहां 90 प्रतिशत से ज्यादा सुन्नी मुसलमानों रहते हैं, उन्होंने लगभग 80-90 सालों में तीन तलाक को समाप्त कर दिया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रधानमंत्री ने कहा कि तीन तलाक का समर्थन करने वाले लोग वोट बैंक के लिए ऐसा कर रहे हैं और उन्हें मुस्लिम बेटियों के साथ हो रहे अन्याय की परवाह नहीं है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट में पीएम मोदी के हवाले से कहा गया, ”कुछ लोग मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटकाना चाहते हैं ताकि उन्हें उन पर अत्याचार करने की खुली छूट मिल सके।”

यूसीसी के विरोधियों पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय मुसलमानों को यह समझने की जरूरत है कि कौन से राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए उन्हें भड़का रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि संविधान भी सभी नागरिकों के लिए समान अधिकारों की बात करता है।

बीजेपी पर मुस्लिम विरोधी होने का आरोप लगाने वाले विपक्ष पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर अन्य पार्टियों ने मुसलमानों की परवाह की होती, तो समुदाय के परिवार बेहतर शिक्षित होते, रोजगार के बेहतर अवसर मिलते।

समान नागरिक संहिता ( Uniform Civil Code) क्या है?

सीधे शब्दों में कहें तो यूसीसी किसी देश के सभी नागरिकों के लिए लागू होने वाला समान कानून है। कहने का मतलब है कि पूरे देश में हर धर्म और संप्रदाय के लिए एक ही कानून होगा जो सब पर लागू होगा। इस कानून के तहत विरासत, गोद लेने और उत्तराधिकार से संबंधित व्यक्तिगत कानून भी शामिल हैं। भाजपा शासित उत्तराखंड अपने कॉमन कोड के लिए नियम बनाने की प्रक्रिया में है।

इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि समान नागरिक संहिता भारत के संविधान की राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों (Directive Principles of State Policy) का एक हिस्सा है और विपक्षी दल अपने वोट बैंक के लिए इसको बेवजह तूल दे रहे हैं।

Advertisement
First Published - June 27, 2023 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement