facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आवास ऋण की हिस्सेदारी 11 वर्षों में बढ़कर 14.2 फीसदी हुई : RBI

Advertisement

House Loan

Last Updated- July 02, 2023 | 5:24 PM IST
home loan

कुल ऋण में आवासीय गृह ऋण की हिस्सेदारी पिछले 11 सालों में बढ़कर 2023 में 14.2 प्रतिशत हो गई, जबकि मार्च 2012 में यह आंकड़ा 8.6 प्रतिशत था।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की हाल में जारी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) में यह जानकारी दी गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि आवास क्षेत्र में अच्छी वृद्धि हो रही है और बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2023) में घरों की बिक्री में 21.6 प्रतिशत वृद्धि हुई। इस तेजी में नई परियोजनायों का भी उल्लेखनीय योगदान रहा।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुल ऋण में आवास ऋण की हिस्सेदारी मार्च, 2012 से बढ़कर 11 साल बाद मार्च, 2023 में 14.2 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान कुल ऋण में वाणिज्यिक रियल एस्टेट (सीआरई) की हिस्सेदारी 2.0-2.9 प्रतिशत के बीच रही।

रिपोर्ट में कहा गया कि बैंकिंग क्षेत्र द्वारा रियल एस्टेट क्षेत्र में दिया गया कुल ऋण 16.5 प्रतिशत रहा। इस तरह के कर्ज की सुरक्षित प्रकृति को देखते हुए इनमें कर्ज लेकर धनराशि न चुकाने की दर दो प्रतिशत से भी कम थी।

Advertisement
First Published - July 2, 2023 | 5:24 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement