facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

LNG आपूर्ति पर IEA की डरावनी चेतावनी: अमेरिका-ईरान युद्ध से दुनिया भर में गहराएगा गैस संकट

Advertisement

IEA ने चेतावनी दी है कि अमेरिका-ईरान युद्ध और कतर के गैस संयंत्रों को हुए नुकसान से 2030 तक वैश्विक एलएनजी आपूर्ति में भारी कमी आएगी

Last Updated- April 24, 2026 | 10:21 PM IST
LNG
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने कहा है कि अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण खाड़ी देशों में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) के बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान ने मध्यम अवधि में इस गैस की वैश्विक आपूर्ति वृद्धि के अनुमान को कम कर दिया है। यही नहीं, इसके कारण एलएनजी की लगातार बढ़ती मांग पर भी कम से कम दो साल तक के लिए प्रभावित कर दिया है।

आईईए ने कहा कि मार्च-अप्रैल की अवधि के दौरान कतर और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से एलएनजी आपूर्ति में लगभग 20 अरब क्यूबिक मीटर का नुकसान होने की आशंका है। एजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध प्रभावित एलएनजी संयंत्रों को दोबारा शुरू करने और संकट पूर्व क्षमता के स्तर पर लाने में कई सप्ताह का समय लग सकता है। इसके परिणामस्वरूप सामान्य संचालन की तुलना में उत्पादन लगभग 10 अरब क्यूबिक मीटर कम हो जाएगा।

मार्च में ईरान ने कतर के रास लाफान पर हमले शुरू किए थे, जो दुनिया का सबसे बड़ा एलएनजी हब है। ईरानी हमलों से इस संयंत्र के बुनियादी ढांचे को बड़ा नुकसान पहुंचा है। हमलों के बाद कतर ने इस संयंत्र में एलउनजी का उत्पादन रोक दिया है।

आईईए ने कहा, ‘कतर की एलएनजी इकाइयों पर हमलों से हुए नुकसान के कारण 2030 तक देश के एलएनजी उत्पादन में लगभग 70 अरब क्यूबिक मीटर की कमी आ सकती है। ऐसा तब होगा जब इनकी मरम्मत चार साल में पूरी हो जाए। यदि मरम्मत में और अधिक समय लगा तो उत्पादन में और कमी आ सकती है। इसके अतिरिक्त, नॉर्थ फील्ड ईस्ट विस्तार परियोजना में देरी की वजह से 2026 से 2030 के बीच एलएनजी आपूर्ति में लगभग 20 अरब क्यूबिक मीटर की कमी आ सकती है।’

रिपोर्ट यह भी कहती है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण 2026 से 2030 की अवधि के लिए कुल एलएनजी आपूर्ति का लगभग 120 अरब क्यूबिक मीटर का नुकसान पहले ही हो चुका है। इसमें मौजूदा आपूर्ति व्यवधान भी शामिल है।

एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के परिणामस्वरूप होने वाला नुकसान 2026 से 30 की अवधि के लिए अपेक्षित वैश्विक एलएनजी आपूर्ति का लगभग 15 प्रतिशत है। हालांकि एजेंसी यह भी कहती है कि आने वाले समय में नए संयंत्र शुरू होने से आपूर्ति में हुए नुकसान की भरपाई हो सकती है। हां, वृद्धि पर प्रभाव काफी हद तक 2026-27 की अवधि तक सीमित बताया जा रहा है।

Advertisement
First Published - April 24, 2026 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement