facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बॉलीवुड अ​भिनेत्री कृ​ति सैनन परिवार ने बेचे 4 अपार्टमेंट, कमाया 107% मुनाफा

Advertisement

सेनन परिवार ने इन चारों अपार्टमेंट को 2013-17 के दौरान 4.31 करोड़ रुपये में खरीदा था और इन्हें 8.9 करोड़ रुपये में बेचकर 4.60 करोड़ रुपये का लाभ कमाया

Last Updated- June 12, 2026 | 4:52 PM IST
Kriti Sanon
बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन | फोटो: पीटीआई

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन ने अपनी बहन नुपुर सैनन और मां गीता सैनन के साथ मुंबई के अंधेरी वेस्ट में चार अपार्टमेंट बेच दिए हैं। यह जानकारी रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स द्वारा महाराष्ट्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन (IGR) की वेबसाइट पर उपलब्ध रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के आधार पर मिली है। सभी लेन-देन अप्रैल 2026 में दर्ज किए गए थे।

सेनन परिवार ने कितने में बेचे अपार्टमेंट?

स्क्वायर यार्ड्स द्वारा समीक्षा किए गए आईजीआर दस्तावेजों के अनुसार सेनन परिवार ने अंधेरी वेस्ट स्थित रहेजा क्लासिक (Raheja Classique) में दो बड़े समान अपार्टमेंट बेचे हैं। इनमें से प्रत्येक को 3.23 करोड़ रुपये में बेचा गया है। दोनों अपार्टमेंट का बिल्ट-अप एरिया 60.78 वर्ग मीटर (654.23 वर्ग फुट) और कार्पेट एरिया 50.63 वर्ग मीटर (545 वर्ग फुट) है। प्रत्येक अपार्टमेंट के साथ एक कार पार्किंग स्पेस भी शामिल है। दोनों लेन-देन पर 19.41 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया।

वहीं सेनन परिवार ने रहेजा क्लासिक में ही दो छोटे अपार्टमेंट भी बेचे हैं। जिनका बिल्ट-अप एरिया 22.86 वर्ग मीटर (246.06 वर्ग फुट) और कार्पेट एरिया 19.05 वर्ग मीटर (205 वर्ग फुट) था। इन अपार्टमेंट को 1.21 करोड़ रुपये प्रति अपार्टमेंट के हिसाब से बेचा गया है। दोनों पर 7.29 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क अदा किया गया।

Also Read: भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने मुंबई में किराये पर लिया फ्लैट, देना होगा इतना किराया 

सेनन परिवार को अपार्टमेंट बेचने से कितनी हुई कमाई?

रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार गीता सैनन ने जुलाई 2013 में रहेजा क्लासिक परियोजना में दो आवासीय यूनिट्स करीब 1.40 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। इसके बाद कृति सैनन और नुपुर सैनन ने जून 2017 में इसी परियोजना में दो अन्य यूनिट्स 2.90 करोड़ रुपये में खरीदीं। इस तरह सैनन परिवार का इन चार संपत्तियों में कुल निवेश लगभग 4.31 करोड़ रुपये रहा। अब इन चारों अपार्टमेंट को कुल 8.9 करोड़ रुपये रुपये में बेचा गया है। इस तरह सेनन परिवार को निवेश पर करीब 4.60 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। यह लगभग 107 प्रतिशत के पूंजीगत लाभ के बराबर है, जो 9 से 13 वर्षों की होल्डिंग अवधि में दर्ज किया गया।

जानें सेनन परिवार के बारे में

सेनन परिवार में कृति सैनन हिंदी फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्री और उद्यमी हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी और फिल्मों के जरिए बॉलीवुड की अग्रणी अभिनेत्रियों में अपनी पहचान बनाई है। अभिनय के अलावा उन्होंने सौंदर्य और वेलनेस क्षेत्र में भी उद्यमिता के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। उनकी बहन नुपुर सैनन अभिनेत्री और गायिका हैं, जिन्हें म्यूजिक वीडियो, डिजिटल प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में उनके काम के लिए पहचान मिली है। उनकी मां गीता सैनन भी परिवार के रियल एस्टेट निवेश से जुड़ी रही हैं और सैनन परिवार के संपत्ति संबंधी लेन-देन में उनका नाम अक्सर सामने आता है।

Also Read: Real Estate: घर की चाबी का इंतजार बढ़ सकता है, लाखों खरीदारों के लिए चेतावनी

मुंबई का अंधेरी वेस्ट रियल एस्टेट के लिए क्यों है खास?

अंधेरी वेस्ट मुंबई के प्रमुख और प्रतिष्ठित रियल एस्टेट क्षेत्रों में से एक है। यह इलाका विविध आवासीय विकल्पों, विकसित वाणिज्यिक क्षेत्र और जीवंत शहरी जीवनशैली के लिए जाना जाता है। अंधेरी वेस्ट को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे, लिंक रोड, सबअर्बन रेल नेटवर्क और मुंबई मेट्रो के माध्यम से उत्कृष्ट कनेक्टिविटी प्राप्त है। इसके अलावा यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) और फिल्म सिटी के पास स्थित है। इस क्षेत्र में कामकाजी पेशेवर, उद्यमी और क्रिएटिव इंडस्ट्री के लोग सुविधाजनक और अच्छी कनेक्टिविटी वाले आवास की तलाश में रहते हैं। यहां की मजबूत सामाजिक संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रिटेल और मनोरंजन भी आवासीय संपत्तियों की मजबूत मांग को बनाए रखती है।

Advertisement
First Published - June 12, 2026 | 4:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement