facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Budget 2023: सरकार बजट में कर सकती है स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कदमों की घोषणा

Advertisement
Last Updated- January 27, 2023 | 8:08 AM IST
Budget 2023

केंद्र सरकार के आगामी बजट में देश में स्टार्टअप के लिए और मजबूत परिवेश बनाने वाले कुछ कदमों की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सरकार घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कुछ क्षेत्रों में उल्टा शुल्क ढांचा यानी तैयार उत्पादों के मुकाबले कच्चे माल पर अधिक शुल्क के मुद्दे के समाधान की भी घोषणा कर सकती है।

आगामी एक फरवरी को पेश किए जा रहे आम बजट में उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत कुछ अन्य क्षेत्रों के लिये वित्तीय प्रोत्साहन योजना की घोषणा की जा सकती है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार इसके अलावा प्रधानमंत्री गति शक्ति पहल के अंतर्गत गठित नेटवर्क योजना समूह (एनपीजी) से स्वीकृत बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए कोष जारी करने पर भी विचार कर सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लॉजिस्टिक लागत घटाने के उद्देश्य से एकीकृत अवसंरचनाओं के विकास को ध्यान में रखकर पिछले साल 13 अक्टूबर को गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान शुरू किया था। सरकार देश में स्टार्टअप को बढ़ावा देने वाले कई कदम पहले ही उठा चुकी है।

स्टार्टअप इंडिया पहल के तहत स्टार्टअप के करोबार के विभिन्न स्तरों पर पूंजी उपलब्ध कराने के लिए ‘फंड ऑफ फंड्स फॉर स्टार्टअप’ (एफएफएस) योजना, स्टार्टअप इंडिया सीड फंड स्कीम (एसआईएसएफएस) और क्रेडिट गारंटी स्कीम ऑफ स्टार्टअप (सीजीएसएस) को लागू किया गया है।

सरकार ने देश में स्टार्टअप का मजबूत माहौल तैयार करने के उद्देश्य से जनवरी, 2016 में स्टार्टअप इंडिया पहल की शुरुआत की थी।

Advertisement
First Published - January 26, 2023 | 6:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement