facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप के लिए अनुकूल स्थान बनने की ओर अग्रसर गोवा: राज्य सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे

Advertisement

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के लिए उद्योग जगत के अनुभव के महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख दिग्गजों के साथ रणनीतिक साझेदारी कर रही है।

Last Updated- November 24, 2023 | 12:27 PM IST
Startup
Representative Image

गोवा सरकार के एक मंत्री ने कहा है कि राज्य स्टार्टअप शुरू करने के लिए अनुकूल स्थान बनने की ओर अग्रसर है और राज्य सरकार स्टार्टअप को सहायता प्रदान करने के लिए कई पहल शुरू करेगी।

गोवा के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे ने तीन दिवसीय ‘टेक मीडिया स्टार्टअप 2023’ कार्यक्रम के गुरुवार को समापन समारोह में कहा कि सरकार का उद्देश्य स्टार्टअप के लिए राज्य को एशिया में एक प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित करना है।

उन्होंने कहा, ‘‘गोवा अपनी जीवंत भावना के साथ स्टार्टअप शुरू करने के लिए एक अनुकूल स्थान बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। हम व्यापार वृद्धि को और अधिक गति देने तथा स्टार्टअप को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए आगामी महीनों में कई पहल शुरू करेंगे।’’

यह भी पढ़ें : डीपफेक को रोकने के लिए सरकार नियम लाने की तैयारी में

उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नेतृत्व में गोवा को स्टार्टअप के लिए एशिया के एक प्रमुख स्थल के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है… राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और उद्यमशीलता की तेजी से बढ़ती भावना का अनूठा मेल स्टार्टअप और सूचना प्रौद्योगिकी के मेल के लिए मंच तैयार करता है।’’ मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छात्रों के लिए उद्योग जगत के अनुभव के महत्व को ध्यान में रखते हुए विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख दिग्गजों के साथ रणनीतिक साझेदारी कर रही है ताकि शिक्षा एवं उद्योग जगत के बीच एक पुल स्थापित किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘यह सहयोगात्मक प्रयास प्रशिक्षण और रोजगार की सुविधा प्रदान करेगा। इससे हमारे छात्रों को भावी चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक व्यावहारिक अनुभव मिलेगा।’’

Advertisement
First Published - November 24, 2023 | 12:27 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement