facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अच्छी खबर! IIT- AIIMS के प्रोफेसर्स का करिश्मा, बना डाले ऐसे Start-Ups की आप खुश हो जाएंगे

Advertisement

चलने में असमर्थ चल सकेंगे, डॉक्टर्स से किसी भी भाषा में बात करने वाला AI based, रोबोट से सोनोग्राफी, सूटकेस में पैथलैब जैसे स्टार्ट-अप।

Last Updated- March 03, 2025 | 6:44 PM IST
Health Start Ups

पैरालिसिस, उम्र या अन्य किसी कारण से चलने-फिरने में असमर्थ लोग भी चल सकेंगे। ये अनोखा वियरेबल सॉल्यूशन एक स्टार्टअप नोवा वॉक ने बनाया है जिसे आईआईटी इंदौर (IIT Indore) ने इनक्यूबेट किया है। साथ ही, किसी भी भाषा में डॉक्टर से बात करने के लिए एआई बेस्ड सॉल्यूशन (AI based solution भी बनाया गया है। साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों में अल्ट्रासाउंड रोबोट की मदद से सोनोग्राफी करना आसान हो गया है। इसके अलावा एक सुटकेस में आ जाबे वाली पोर्टेबल ब्लड टेस्टिंग यूनिट (Portable blood testing unit) भी अब मौजूद है।

दिल्ली के हैबिटेट सेंटर में ऐसे 15 स्टार्टअप को फंडिंग दी गई जो हेल्थ केयर सेक्टर में अनूठे प्रयास कर रहे हैं। साइंस एंड टेक्नोलॉजी मंत्री (Minister for Science & Technology)  जितेंद्र सिंह एवं इंदौर के सांसद शंकर लालवानी (Indore MP Shankar Lalwani) ने एक कार्यक्रम में स्टार्टअप्स को फंडिंग का लेटर दिया। 15 स्टार्टअप्स को 5 करोड़ रु की फंडिंग दी गई है और ये राशि प्रत्येक स्टार्टअप के लिए बढ़ाकर 1 करोड़ रु की जा सकती है। इन 15 कुछ स्टार्टअप आईआईटी के प्रोफेसर्स ने शुरू किए हैं तो कुछ भोपाल एम्स के डॉक्टर्स ने बनाए है वहीं कुछ स्टार्टअप्स डॉक्टर और इंजीनियर्स ने मिलकर बनाए हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा की अब डॉक्टर्स, इंजीनियर का काम कर रहे हैं और कई इंजीनियर, डॉक्टर के मेडिकल क्षेत्र में काम कर रहे हैं टेक्नोलॉजी की मदद से यह संभव हुआ है और नई शिक्षा नीति 2020 के कारण बहुत जल्द छात्र विभिन्न विषयों का अध्ययन कर सकेंगे।

वहीं इंदौर सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि आईआईटी इंदौर ने ऐसे स्टार्टअप्स (Start Ups) की मदद की है जो हेल्थ केयर (Health Care) के क्षेत्र में क्रांतिकारी काम कर रहे हैं। आज से 10-20 साल पहले जिन बीमारियों का इलाज असंभव लगता था वह आज स्टार्टअप्स ने संभव कर दिखाया है। इन स्टार्टअप्स की मदद से ग्रामीण क्षेत्र में भी उच्च स्तरीय हेल्थ केयर सुविधा पहुंचना संभव है।

Video: कैसे मिलेगा दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये महीना, जानें पूरी प्रोसेस

सावधान! क्या आप भी गलत दवा तो नहीं खा रहे हैं? सरकार ने 145 दवाओं को बताया ‘नॉट ऑफ स्टैंडर्ड क्वालिटी’

गजब! Aurobindo Pharma का करोड़ों डॉलर मुनाफे का बड़ा गेमप्लान, चीन में फैक्ट्री, Europe के मार्केट पर कब्जा

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 6:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement