facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरकार ने एफडीआई नीति में किए बदलाव, स्टार्टअप में सीमा-पार निवेश बढ़ने की उम्मीद

Advertisement

विश्लेषकों का कहना है कि नीतिगत बदलाव से आईपीओ लाने की तैयारी कर रहीं स्टार्टअप कंपनियों का भी भरोसा बढ़ सकता है।

Last Updated- March 12, 2026 | 8:46 AM IST
Startup Funding

उद्योग के अधिकारियों ने कहा कि भारत के प्रेस नोट 3 के निवेश संबंधित नियमों को आसान बनाने के कदम से नियामकीय दिक्कतें कम होने की उम्मीद है। इन नियमों ने 2020 से चीन के समर्थन वाली वेंचर फंडिंग को धीमा कर दिया था।

नियमों में बदलाव से स्टार्टअप कंपनियों को रुकी हुई पूंजी मिल सकती है, साथ ही रणनीतिक निवेश की जांच भी हो सकेगी। उद्योग के विश्लेषकों के मुताबिक, इन बदलावों से सीमा-पार से पूंजी प्रवाह फिर शुरू हो सकता है, टेक्नॉलजी स्टार्टअप्स के लिए फंड जुटाने की रफ्तार को मदद मिल सकती है और संभावित आईपीओ से पहले स्वामित्व की मुश्किलें कम हो सकती हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एफडीआई नीति में महत्त्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी है। इससे लाभकारी स्वामित्व की परिभाषा तय करने में ज्यादा स्पष्टता मिलेगी। साथ ही, भारतीय सीमा से सटे देशों से ऑटोमैटिक रूट के तहत 10 प्रतिशत तक गैर-नियंत्रणकारी स्वामित्व वाले निवेश भी हो सकेंगे। बदले हुए ढांचे में कुछ खास विनिर्माण क्षेत्रों में निवेश के लिए 60 दिन की त्वरित मंजूरी समय-सीमा भी शामिल है।

इस बदलाव से सीमा-पार विलय एवं अधिग्रहण, अल्पमत निवेश और पहले से रुके हुए फंडिंग राउंड आसान होने की उम्मीद है, खासकर उन स्टार्टअप्स के लिए जो पहले चीनी उद्यम पूंजी पर निर्भर रहे हैं।

टेक लॉ फर्म टेकलेजिस एडवोकेट्स ऐंड सॉलिसिटर्स के मैनेजिंग पार्टनर सलमान वारिस ने कहा, ‘अप्रूवल टाइमलाइन कम करने और छोटी हिस्सेदारी के लिए सरकारी जांच खत्म होने से इस नीति के जरिए सौदों की गतिविधियां फिर से शुरू हो सकती हैं और वैश्विक पूंजी तक पहुंच बेहतर बनेगी।’

कानूनी कंपनियों का कहना है कि उद्योग अब तक उसी 10 फीसदी सीमा का पालन कर रहा था, हालांकि सरकार की सफाई से कानूनी मान्यता मजबूत हुई है। विश्लेषकों का कहना है कि नीतिगत बदलाव से आईपीओ लाने की तैयारी कर रहीं स्टार्टअप कंपनियों का भी भरोसा बढ़ सकता है, क्योंकि नियमों के स्पष्ट होने और पूंजी तक तेज पहुंच सुनिश्चित होने से निवेशक धारणा सुधरेगी।

भारत के अल्टरनेट कैपिटल इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे बड़ी इंडस्ट्री संस्था इंडियन वेंचर ऐंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) ने भी प्रेस नोट 3 फ्रेमवर्क के तहत भारत से सटे सरहदी देशों के निवेश को नियंत्रित करने वाले दिशा-निर्देशों में बदलाव करने के सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

Advertisement
First Published - March 12, 2026 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement