facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

gradCapital ने छात्रों के स्टार्टअप के लिए 60 लाख डॉलर का फंड जारी किया

Advertisement

gradCapital ने कहा, छात्रों द्वारा स्थापित कंपनियों में चार प्रतिशत इक्विटी पर 40,000 डॉलर (33 लाख रुपये) का निवेश किया जाएगा।

Last Updated- September 01, 2023 | 12:49 PM IST
money

बेंगलुरु स्थित वेंचर कैपिटल फंड ग्रैडकैपिटल (gradCapital) ने छात्रों के स्टार्टअप में निवेश के लिए 60 लाख डॉलर (करीब 49 करोड़ रुपये) का अपना दूसरा कोष जारी किया है।

कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसार, छात्रों द्वारा स्थापित कंपनियों में चार प्रतिशत इक्विटी पर 40,000 डॉलर (33 लाख रुपये) का निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : सॉफ्टबैंक ने FirstCry में अपनी 2 फीसदी हिस्सेदारी 435 करोड़ रुपये में बेची

ग्रैडकैपिटल के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अभिषेक सेठी ने कहा, ‘‘ हम सौदे खोजने और उनमें निवेश करने के व्यवसाय में नहीं हैं। हम चुनौतीपूर्ण शिक्षा प्रणाली के बावजूद छात्रों को अधिक महत्वाकांक्षी बनने तथा भविष्य बनाने का मौका देने के व्यवसाय में हैं। छात्रों के क्वांटम कंप्यूटर के बजाय डी2सी कंपनी शुरू करने की अधिक संभावना है और हमें इसकी अधिक जरूरत है।’’

बयान के अनुसार, चयनित उद्यमी बेंगलुरु में चार सप्ताह के समूह कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। चार सप्ताह के कार्यक्रम में एथर एनर्जी के सह-संस्थापक तरुण मेहता, रेजरपे के सह-संस्थापक शशांक कुमार और जेरोधा के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी कैलाश नध के साथ बैंठकें शामिल हैं।

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement