facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अगले पांच साल में भारत में 80 स्टार्टअप कंपनियों में होगी IPO लाने की क्षमता : रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- December 13, 2022 | 7:08 PM IST
Mobikwik IPO

देश में अगले पांच साल में बड़े स्तर पर लाभ कमाने वाली या लाभ के रास्ते की तरफ मजबूती से बढ़ने वाली 100 से अधिक स्टार्टअप कंपनियां देखने को मिलेंगी। इनमें से 80 स्टार्टअप कंपनियों में आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की क्षमता होगी।

बाजार अनुसंधान और सलाहकार कंपनी रेडसीर की रिपोर्ट में यह बात कही गई है। रेडसीर स्ट्रैटेजी कंसल्टेंट्स ने IPO पर अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अबतक 20 स्टार्टअप कंपनियां IPO ला चुकी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘देश अगले पांच साल में 100 से अधिक परिपक्व, बड़े पैमाने पर लाभ कमाने वाले स्टार्टअप होंगे। उनमें से लगभग 20 पहले से ही सूचीबद्ध हैं। वहीं 80 अन्य में अपनी IPO यात्रा शुरू करने की क्षमता होगी।’’

एचएसबीसी के सहयोग से तैयार इस रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रौद्योगिकी कंपनियां अब वृद्धि को प्राथमिकता दे रही हैं। अमेरिका में लगभग 43,000 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण में से लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा प्रौद्योगिकी या नई पीढ़ी कंपनियों का है। इनमें एप्पल और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में लगभग 3,900 अरब डॉलर के बाजार पूंजीकरण में प्रौद्योगिकी या नई पीढ़ी की कंपनियों का हिस्सा मात्र एक प्रतिशत है।

Advertisement
First Published - December 13, 2022 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement