facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत ने वर्ष 2022 में 1,300 से अधिक एक्टिव टेक स्टार्टअप जोड़े, कुल संख्या बढ़कर हुई 27,000

Advertisement
Last Updated- February 15, 2023 | 9:25 PM IST
Startup

भारत ने कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान 1,300 से अधिक एक्टिव टेक स्टार्टअप जोड़े हैं, जिससे ऐसे स्टार्टअप की कुल संख्या बढ़कर 25,000 से 27,000 के बीच हो गई। एक ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी मिली है। भारत वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा टेक स्टार्टअप वाला देश बना हुआ है।

‘NASSCOM Zinnov Indian Tech Start-up Landscape Report 2022’ में पाया गया है कि भारत ने कैलेंडर वर्ष 2022 में 23 से अधिक यूनिकॉर्न (एक अरब डॉलर या इससे अ​धिक मूल्यांकन वाली कंपनियां) के साथ दुनिया में यूनिकॉर्न की दूसरी सर्वा​धिक संख्या शामिल की है।

इसके साथ ही यूनिकॉर्न की संभावित पाइपलाइन बढ़कर 170 से अधिक हो गई है, जो वर्ष 2021 की बराबर वाली रफ्तार से बढ़ रही है।

NASSCOM के अध्यक्ष डी घोष ने कहा कि प्रचुरता के युग से बाधा वाले युग तक को ध्यान में रखते हुए भारतीय टेक स्टार्टअप्स को मूल्य सृजन और विकास के लिए मूल्यांकन से परे देखने की जरूरत है। मौजूदा मंदी के बावजूद नवोन्मेषी कंपनियों के लिए प्रचुर मात्रा में अवसर हैं, जो उभरती हुई तकनीकों का लाभ उठा रही हैं।

रकम जुटाने की कवायद में मंदी के बावजूद वर्ष 2022 ऐसे वर्ष के रूप में उभरा है, जिसमें वर्ष 2019 और 2022 के बीच सर्वा​धिक स्तर पर सीड फंडिंग और शुरुआती चरण का निवेश देखा गया है। वर्ष 2021 के मुकाबले इन दोनों तरह के निवेशों में 25 से 35 फीसदी के बीच वृद्धि हुई है। शुरुआती चरण वाला निवेश 5.9 अरब डॉलर के स्तर पर रहा और सीड फंडिंग का निवेश 1.2 अरब डॉलर स्तर पर। वर्ष 2022 के दौरान टेक स्टार्टअप्स में सीड चरण में 1,018 निवेश किए गए।

बाद के चरण वाले निवेश में 10 करोड़ डॉलर से अधिक के सौदे के आकार में 41 फीसदी की गिरावट झेलनी पड़ी। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक सार्वजनिक बाजारों में काफी गिरावट के कारण ऐसा हुआ, विशेष रूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र के शेयरों में, जिनके मूल्यांकन में खासी गिरावट देखी गई।

हालांकि गैर-यूनिकॉर्न को कैलेंडर वर्ष 2022 के दौरान कुल निवेश का 66 फीसदी प्राप्त हुआ।

Advertisement
First Published - February 15, 2023 | 9:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement