facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Startup India के 10 साल: भारत का स्टार्टअप तंत्र अब भी खपत आधारित बना हुआ, आंकड़ों ने खोली सच्चाई

Advertisement

देश की आधे से अधिक यूनिकॉर्न उपभोक्ता और रिटेल के साथ-साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि एंटरप्राइज और कोर टेक में इनकी संख्या बहुत सीमित है

Last Updated- January 16, 2026 | 10:43 PM IST
startups
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

स्टार्टअप इंडिया पहल का 16 जनवरी को एक दशक पूरा हो गया है। इस उद्यम आधारित पहल के प्रति जागरूकता, प्रोत्साहन और विकास के मद्देनजर देश में हर वर्ष इस दिन को नैशनल स्टार्टअप डे के रूप में मनाया जाता है। दस साल के इस सफर को देखें तो प्रौद्योगिकी और उद्यमिता के मोर्चे पर स्टार्टअप तंत्र का सीमित विस्तार हुआ है। उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के अनुसार, मान्यता प्राप्त स्टार्टअप में से केवल 1.5 प्रतिशत आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में हैं। यह आंकड़ा प्रमुख एंटरप्राइज-ग्रेड टेक्नॉलजीज यानी सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर और सिस्टम में इसके अपेक्षाकृत कम विस्तार को दर्शाता है।

Also Read:  ‘स्टार्टअप इंडिया मिशन ने बदली भारत की तस्वीर’, प्रधानमंत्री मोदी बोले: यह एक बड़ी क्रांति है

देश की आधे से अधिक यूनिकॉर्न उपभोक्ता और रिटेल के साथ-साथ वित्तीय सेवा क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि एंटरप्राइज और कोर टेक में इनकी संख्या बहुत सीमित है। इसके विपरीत अमेरिका की यूनिकॉर्न तंत्र में उद्यमिता और प्रौद्योगिकी से जुड़ी फर्मों का बोलबाला है।

सबसे अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप आईटी, सेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि जैसे क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। फूड डिलिवरी क्षेत्र आकर्षक लग सकता है, लेकिन इस क्षेत्र में काम करने वाली स्टार्टअप की संख्या के मामले में यह पांचवें स्थान पर है। देश भर में स्टार्टअप क्षेत्र में 69 यूनिकॉर्न कंपनियां हैं और इस मामले में भारत पूरे विश्व में तीसरे नंबर पर आता है, लेकिन अमेरिका और चीन के साथ देखें तो यह अंतर बहुत ज्यादा है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 10:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement