facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

केकेआर ने रेबल फूड्स में किया निवेश

Advertisement

जिससे कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 80 से 86 करोड़ डॉलर (6,800 करोड़ रुपये से 7,315 करोड़ रुपये) के बीच हो गया है।

Last Updated- December 19, 2024 | 10:35 PM IST
Chatha Foods IPO

वैश्विक निवेश फर्म केकेआर ने भारत में अपने ग्रोथ इक्विटी पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए विश्व के सबसे बड़े मल्टी ब्रांड क्लाउड किचन प्लेटफॉर्म रेबल फूड्स में निवेश किया है। हालांकि,फर्म का निवेश कितना है, यह नहीं बताया गया है। सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने अनुमानित रूप से 6 से 7 करोड़ डॉलर का निवेश किया है जिससे कंपनी का मूल्यांकन बढ़कर 80 से 86 करोड़ डॉलर (6,800 करोड़ रुपये से 7,315 करोड़ रुपये) के बीच हो गया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है कि इस निवेश से रेबल फूड्स की भावी परियोजनाओं को लाभ मिलेगा जिसमें भारत और पश्चिम एशिया में परिचालन विस्तार और अपने पोर्टफोलियो में नए खाद्य और पेय ब्रांड को शामिल करना है। भारत और विदेश में इसके ब्रांडों में फासोस, बेहरोज बिरयानी, ओवन स्टोरी पिज्जा, द गुड बाउल और अमेरिकी रेस्तरां श्रृंखला वेंडी शामिल है।

रेबल फूड्स के सह-संस्थापक और मुख्य कार्य अधिकारी जयदीप बर्मन ने कहा, ‘हम अपने साथ रणनीतिक भागीदार के तौर पर केकेआर को शामिल करके काफी खुश हैं। उनका निवेश एक मजबूत प्लेटफॉर्म तैयार करने, ब्रांडों के हमारे पोर्टफोलियो का विस्तार करने, हमारी ओमनीचैनल उपस्थिति बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर परिचालन उत्कृष्टता हासिल करने के हमारे नजरिये पर उनकी मुहर है।’

Advertisement
First Published - December 19, 2024 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement