facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मीशो ने शुरू किया सबसे बड़ा क्रिएटर मार्केटप्लेस

Advertisement

बेंगलूरु की यह कंपनी उन क्रिएटरों के साथ साझेदारी करने जा रही है, जो उसके साथ सालाना लेनदेन करने वाले 18.7 करोड़ उपयोगकर्ताओं की जीवन शैली के लिहाज से कंटेंट तैयार करते है।

Last Updated- February 19, 2025 | 11:44 PM IST
Meesho

ई-कॉमर्स फर्म मीशो ने भारत में सबसे बड़ा क्रिएटर मार्केटप्लेस शुरू किया है। इसके जरिए वह इन्फ्लुएंसरों के प्रोत्साहन के बल पर खरीदारी अनुभव में बदलाव करने जा रही है। बेंगलूरु की यह कंपनी उन क्रिएटरों के साथ साझेदारी करने जा रही है, जो उसके साथ सालाना लेनदेन करने वाले 18.7 करोड़ उपयोगकर्ताओं की विभिन्न जीवन शैली के लिहाज से कंटेंट तैयार करते हैं। कंपनी की इस कवायद से न केवल उत्पादों की खोज को बढ़ावा मिलेगा बल्कि उपभोक्ता जुड़ाव भी बढ़ेगा।

अपने पहले ही साल में मीशो की कंटेंट कॉमर्स पहल 1.45 करोड़ उपयोगकर्ताओं तक पहुंच चुकी है। इसमें भारतीय बाजार के हिसाब से तैयार किए गए व्यक्तिगत अनुभव के साथ खरीदारी अंतर को पाटना शामिल है। इस रणनीति से महिलाओं के पश्चिमी परिधान, आभूषण और फुटवियर, गृह साज-सज्जा, बच्चों के कपड़े और खिलौनों के साथ-साथ सौंदर्य और निजी देखभाल जैसी श्रेणियों में करीब 10 गुना वृद्धि हुई है।

मीशो के महाप्रबंधक (मोनेटाइजेशन और कंटेंट कॉमर्स) प्रसन्ना अरुणाचलम ने कहा, ‘भारत की क्रिएटर अर्थव्यवस्था काफी तेजी से बढ़ रही है। महानगरों और मझोले आदि शहरों के साथ-साथ अन्य इलाकों के बड़े और छोटे क्रिएटरों के लिए समान अवसर तैयार कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि इंटरनेट कॉमर्स को सभी तक पहुंचाने के लिए हम अपने अभियान को दोगुना कर रहे हैं और क्रिएटरों के लिए सही टूल्स और संसाधनों से लैस कर रहे हैं, जिसके बल पर वे आगे बढ़ सकते हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2025 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement