facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MS Dhoni ने इस फिटनेस स्टार्टअप में किया निवेश, जानें पूरी डिटेल्स

Advertisement

स्टार्टअप ने कहा कि इसका उद्देश्य फिटनेस के प्रति धोनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप भारतीय भौतिक संस्कृति को पुनर्जीवित करना है।

Last Updated- November 25, 2023 | 3:21 PM IST
MS Dhoni
File Photo: MS Dhoni

क्रिकेट के दिग्गज और आईसीसी विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने फिटनेस स्टार्टअप Tagda Raho में निवेश किया है। हालांकि, अभी स्टार्टअप कंपनी ने निवेश राशि का खुलासा नहीं किया है और न ही बताया है कि धनी ने कितने पैसे लगाए हैं या कितनी हिस्सेदारी खरीदी है।

स्टार्टअप ने कहा कि इसका उद्देश्य फिटनेस के प्रति धोनी की प्रतिबद्धता के अनुरूप भारतीय भौतिक संस्कृति को पुनर्जीवित करना है। इसके अलावा, कंपनी ने एक बयान में कहा की धोनी के साथ इस पार्टनरशिप के होने से Tagda Raho का पूरे देश में विस्तार करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें : भारतीय स्टेट बैंक ने MS Dhoni को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

कब हुई थी कंपनी की शुरुआत?

फिटनेस स्टार्टअप Tagda Raho की शुरुआत साल 2020 में ऋषभ मल्होत्रा द्वारा की गई थी। कंपनी ट्रेडिशनल इंडियन इक्विपमेंट को मॉडर्न ट्रेनिंग एप्लिकेशन के साथ मुहैया कराए जाते हैं, जैसे – गदा, मुदगर, वज्र और सुमतोला। यह स्टार्टअप कंपनी अपनी वेबसाइट के जरिए भी ट्रेनिंग इक्विपमेंट को सेल करती है।

ट्रेनिंग की बात करें तो यह स्टार्टअप बेंगलुरु में ट्रेनिंग देता है, जहां कंपनी ने एक डगआउट बनाया है।

आसान भाषा में समझाएं तो डगआउट के जरिए लोगों को एक ही जगह पर कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही कई तरह के खेल भी होते हैं।

अगले महीने कंपनी महाराष्ट्र में एक नया डगआउट खोलने की तैयारी कर रही है। कंपनी का प्लान अगले साल तक देश के 4-5 राज्यों में अपने बिजनेस को विस्तार करने का है।

निवेश को लेकर धोनी ने कही ये बात

फिटनेस स्टार्टअप Tagda Raho में निवेश को लेकर धोनी ने कहा- “फिटनेस मेरे जीवन का एक हिस्सा है और रही है; जब मैं छोटा था तब खेल खेलना शुरू कर दिया था और अब यह वर्कआउट को अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या का हिस्सा बनाने के रूप में विकसित हो गया है। जब मुझे Tagda Raho के बारे में पता चला, तो कंपनी का कॉन्सेप्ट मुझे वास्तव में पसंद आई।” उन्होंने कहा कि कंपनी इसमें इनोवेशन के तहत उस वर्कआउट को सामने लाने की कोशिश कर रही है, जिसे लोग भूल चुके हैं।

यह भी पढ़ें : स्टार्टअप के लिए अनुकूल स्थान बनने की ओर अग्रसर गोवा: राज्य सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रोहन खुंटे

धोनी ने कहा कि इस फिटनेस स्टार्टअप के प्रोग्राम एथलीट्स को काफी फायदा देंगे और साथ ही उन्हे चोट से भी बचाने में मदद करेंगे।

Tagda Raho के फाउंडर ऋषभ मल्होत्रा ने कहा कि कंपनी का मकसद ट्रेनिंग डगआउट्स को पूरे देश में फैलाना है। इसके बाद फिर इसको विदेशों में भी पहुंचाना है।

मल्होत्रा ऐसा चाहते हैं कि इंडियन फिटनेस की इस प्रैक्टिस का पूरी दुनिया में विस्तार हो।

Advertisement
First Published - November 25, 2023 | 2:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement