facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्टार्टअप कंपनियों ने 10 महीने में वेंचर कैपिटल से जुटाए 9.2 अरब डॉलर

Advertisement

साल 2024 के पहले 10 महीने के दौरान वैश्विक वीसी सौदों की मात्रा में भारत की हिस्सेदारी 7.1 प्रतिशत और घोषित फंडिंग के मूल्य में 4.2 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

Last Updated- December 01, 2024 | 9:32 PM IST
India's startup ecosystem sees rebound, late-stage deals take lead स्टार्टअप क्षेत्र की फंडिंग सुधरी, रकम जुटाने की कवायद में 3 साल की मंदी के बाद दिख रहा बदलाव

भारतीय स्टार्टअप कंपनियों ने जनवरी से अक्टूबर 2024 के बीच 984 सौदों में 9.2 अरब डॉलर की रकम वेंचर कैपिटल (वीसी) से हासिल की है। जनवरी-अक्टूबर 2023 के मुकाबले इसमें 44.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

डेटा एनालिटिक्स कंपनी ग्लोबलडेटा ने बताया कि इस दौरान सौदों की संख्या में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई जो बाजार में निवेशकों के नए विश्वास को दर्शाती है। इसके मुकाबले साल 2023 में इसी अवधि में कुल 6.4 अरब डॉलर के 930 वीसी सौदे हुए।

ग्लोबलडेटा के प्रमुख विश्लेषक ऑरोज्योति बोस ने कहा, ‘निवेशकों का विश्वास फिर से बढ़ता दिख रहा है, क्योंकि भारत ने वर्ष के दौरान वीसी फंडिंग की गतिविधियों में प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में उल्लेखनीय सुधार का प्रदर्शन किया है। वास्तव में यह उन कुछ प्रमुख बाजारों में से था जहां जनवरी-अक्टूबर 2024 के दौरान सौदों की मात्रा और मूल्य दोनों में सुधार देखा गया है।’

उन्होंने कहा, ‘भारत सौदों की मात्रा के साथ-साथ मूल्य के लिहाज से वीसी फंडिंग की गतिविधियों के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच बाजारों में बना हुआ है।’

साल 2024 के पहले 10 महीने के दौरान वैश्विक वीसी सौदों की मात्रा में भारत की हिस्सेदारी 7.1 प्रतिशत और घोषित फंडिंग के मूल्य में 4.2 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

फंडिंग के खास दौरों में जून में जेप्टो का 66.5 करोड़ डॉलर और उसके बाद अगस्त में अतिरिक्त 34 करोड़ डॉलर, मीशो का 30 करोड़ डॉलर, फार्मईजी 21.6 करोड़ डॉलर, फिजिक्सवाला का 21 करोड़ डॉलर और पर्पल का 17.84 करोड़ डॉलर का दौर शामिल रहा। अधिक मूल्य वाले घोषित सौदों (10 करोड़ डॉलर से बड़े) की संख्या पिछले साल की इसी अवधि के 11 से बढ़कर 16 हो गई, जो 45 प्रतिशत का इजाफा है।

बोस ने कहा, ‘फंडिंग के दमदार दौर और गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि की वजह से भारत उद्यम पूंजी के लिए शीर्ष वैश्विक ठिकानों में से एक के रूप में अपनी हैसियत बरकरार रखने के मामले में बेहतर स्थिति में है जिससे देश के गतिशील उद्यमशीलता पारिस्थितिकी तंत्र और निरंतर विकास की क्षमता का पता चलता है।’

Advertisement
First Published - December 1, 2024 | 9:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement