facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देश में 100 पेट्रोल पंप खोलेगी ये स्टार्टअप कंपनी, असम से करेगी शुरुआत

Advertisement

दिल्ली की कंपनी ने देश में विभिन्न प्रकार के ईंधन बेचने के लिए अपना नेटवर्क शुरू करने को पहले ही 250 करोड़ रुपये का नेटवर्थ बना लिया है।

Last Updated- January 11, 2024 | 4:37 PM IST
Fuel, Petrol
Representative Image

ईंधन की खुदरा बिक्री करने वाली स्टार्टअप कंपनी इंडो पेट्रोलियम मार्केटिंग (आईपीएम) अगले पांच साल के भीतर देशभर में 100 पेट्रोल पंप स्थापित करेगी। कंपनी ने बृहस्पतिवार को बताया कि वह अपना कारोबार असम से शुरू करेगी।

दिल्ली की कंपनी ने देश में विभिन्न प्रकार के ईंधन बेचने के लिए अपना नेटवर्क शुरू करने को पहले ही 250 करोड़ रुपये का नेटवर्थ बना लिया है। आईपीएम के संस्थापक ज्ञान प्रकाश शर्मा ने यहां पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आईपीएम ईंधन बेचने के लिए देशभर में खुदरा दुकानें या पेट्रोल पंप स्थापित करेगी। पहले चरण में, हम पांच साल के भीतर 100 पंप स्थापित करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी जमीनी स्तर पर परिचालन शुरू करने वाली पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा अधिकृत पहली स्टार्टअप निजी पेट्रोलियम विपणन कंपनी (ओएमसी) है। शर्मा ने कहा, ‘‘हम असम से शुरुआत करेंगे। हमारी योजना अगले दो साल के भीतर दूरदराज के इलाकों में पांच खुदरा दुकानें स्थापित करने की है। पहला स्टेशन असम के जोरहाट जिले में खुलेगा।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी असम सरकार के साथ बात कर रही है।

Advertisement
First Published - January 11, 2024 | 4:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement