facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हार्दिक पंड्या की जगह SKY को ‘इस’ वजह से दी गई कप्तानी, अजीत अगरकर ने बताया

Advertisement

सूर्यकुमार यादव तीन मैचों में 15 सदस्यीय T20 टीम की अगुआई करेंगे। इसके बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दो, चार और सात अगस्त को एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे।

Last Updated- July 22, 2024 | 11:28 AM IST
T20 Cricket WCup: IND vs AFG

मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने सोमवार को कहा कि जब हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) पर तरजीह देकर सूर्यकुमार यादव को टी20 टीम की कप्तान बनाने का फैसला किया गया तो फिटनेस, ड्रेसिंग रूम से फीडबैक और लगातार उपलब्धता उनके पक्ष में रही।

अगरकर भारत के श्रीलंका दौरे से पहले नवनियुक्त मुख्य कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बात कही। श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम को तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं।

संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अगरकर ने कहा, ‘‘फिटनेस एक स्पष्ट चुनौती थी और हम ऐसा खिलाड़ी चाहते थे जिसके अधिक समय उपलब्ध रहने की संभावना हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वह सर्वश्रेष्ठ टी20 बल्लेबाजों में से एक है और कप्तान के रूप में उसके सभी मैचों में खेलने की संभावना है। हमें लगता है कि वह कप्तान बनने का हकदार है और हम देखेंगे कि वह इस भूमिका में कैसे फिट बैठता है।’’

स्टार ऑलराउंडर पंड्या के बारे में अगरकर ने कहा, ‘‘हार्दिक जैसा कौशल मिलना मुश्किल है और फिटनेस मिलना भी मुश्किल है। हमारे पास थोड़ा और समय है और हम कुछ चीजों पर गौर कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘फिटनेस एक स्पष्ट चुनौती थी और हम ऐसा खिलाड़ी चाहते थे जो अधिक समय उपलब्ध हो। हमने ड्रेसिंग रूम से भी सामान्य फीडबैक लिया है।’’ पूर्व उप कप्तान लोकेश राहुल की अनदेखी पर उन्होंने कहा, ‘‘जब राहुल को बाहर किया गया तो मैं वहां नहीं था।’’

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 27 जुलाई से शुरू होगी। उसके बाद 28 और 30 जुलाई को दो अन्य टी20 मैच होंगे। सभी मैच पाल्लेकल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव तीन मैचों में 15 सदस्यीय T20 टीम की अगुआई करेंगे। इसके बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में दो, चार और सात अगस्त को एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। टी20 विश्व कप जीतने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास लेने वाले रोहित शर्मा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम के कप्तान होंगे।

Advertisement
First Published - July 22, 2024 | 11:28 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement