facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एंडरसन 700 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

Advertisement

उन्होंने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए हैं। एंडरसन ने 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

Last Updated- March 09, 2024 | 12:12 PM IST
anderson

इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। अपना 187वां टेस्ट मैच खेल रहे 41 वर्षीय एंडरसन ने शनिवार को यहां भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुलदीप यादव को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना 700वां विकेट हासिल किया।

इससे पहले उन्होंने शुक्रवार को शुभमन गिल के रूप में अपना 699वां विकेट हासिल किया था। टेस्ट क्रिकेट में 600 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में केवल दो तेज गेंदबाज शामिल हैं। इस सूची में एंडरसन के बाद उनके साथी खिलाड़ी स्टुअर्ट ब्रॉड का नाम शामिल है। पिछले साल संन्यास लेने वाले ब्रॉड के नाम पर 604 विकेट दर्ज हैं।

सभी गेंदबाजों में श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट लेकर शीर्ष पर काबिज हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708 विकेट) का नंबर आता है। भारत के अनिल कुंबले इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने 132 टेस्ट मैच में 619 विकेट लिए हैं। एंडरसन ने 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा है। एंडरसन ने इंग्लैंड की तरफ से 194 एकदिवसीय मैच और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भी खेले हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1000 विकेट पूरे करने के लिए केवल 13 विकेट की जरूरत है।

Advertisement
First Published - March 9, 2024 | 12:12 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement