facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Virat Kohli का विकेट गिरते ही स्टेडियम में छा गया था लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा: पैट कमिंस

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार वनडे विश्व कप जीता । कइयों का मानना है कि कमिंस की गेंद पर कोहली का आउट होना मैच का निर्णायक पल था ।

Last Updated- November 28, 2023 | 4:58 PM IST
Australia won ICC Men's Cricket World Cup

आस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का कहना है कि अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर विश्व कप फाइनल के दौरान विराट कोहली का विकेट गिरते ही मैदान पर मौजूद करीब एक लाख दर्शकों में ऐसा सन्नाटा छा गया मानो वह किसी लाइब्रेरी में हो ।

आस्ट्रेलिया ने भारत को छह विकेट से हराकर छठी बार वनडे विश्व कप जीता । कइयों का मानना है कि कमिंस की गेंद पर कोहली का आउट होना मैच का निर्णायक पल था ।

कमिंस ने ‘द ऐज’ से बातचीत में कहा ,‘‘ फाइनल में कोहली का विकेट गिरने के बाद हम घेरा बनाकर खड़े थे जब स्टीव स्मिथ ने कहा कि भीड़ को सुनो । हमने देखा कि एक लाख भारतीय एकदम खामोश थे । लाइब्रेरी जैसा सन्नाटा था । यह पल लंबे समय तक याद रहेगा ।’’

बाद में उन्होंने पत्रकारों से कहा ,‘‘ ट्रॉफी जीतने के लिये काफी मेहनत लगती है । सभी प्रारूपों में खिताब जीतना दिखाता है कि हमारे पास कितने शानदार कोच और खिलाड़ी हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ यह 11 खिलाड़ियों के साथ संभव नहीं है । इसके लिये 25 अच्छे खिलाड़ी चाहिये होते हैं । इससे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट की ताकत का पता चलता है और खिलाड़ियों की जीत की भूख का भी ।’’

अपनी कप्तानी में आस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और वनडे विश्व कप जिता चुके कमिंस ने कहा कि लंबे सत्र के बावजूद उनकी टीम आगामी सत्र के लिये बेकरार है जिसकी शुरूआत 14 दिसंबर से पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से होगी ।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 4:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement