facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AUS vs NZ Test Match: ग्रीन ने जड़ा शतक, आस्ट्रेलिया के पहले दिन नौ विकेट पर 279 रन

Advertisement

बीती रात हुई बारिश से पिच पर नमी थी। लेकिन जैसे ही धूप निकली, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।

Last Updated- February 29, 2024 | 3:38 PM IST
New Zealand cricket team

आस्ट्रेलिया ने गुरुवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन लगातार विकेट गंवाने के बावजूद कैमरन ग्रीन (नाबाद 103 रन) की शतकीय पारी से स्टंप तक नौ विकेट गंवाकर 279 रन बना लिये।

न्यूजीलैंड ने ठंडे और बादलों भरे मौसम में सुबह टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। बीती रात हुई बारिश से पिच पर नमी थी। लेकिन जैसे ही धूप निकली, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने कमाल कर दिया।

लंच से 10 मिनट पहले न्यूजीलैंड ने स्टीव स्मिथ (31) का एकमात्र विकेट झटका था। लेकिन लंच के बाद मार्नस लाबुशेन (01), उस्मान ख्वाजा (33) और ट्रेविस हेड (01) पवेलियन पहुंच गये। इससे आस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 89 रन हो गया। मिशेल मार्श (40) और ग्रीन ने फिर पांचवें विकेट के लिए 67 रन की भागीदारी निभाकर पारी को संभाला।

मार्श 39 गेंद में छह चौके और एक छक्के से 40 रन बनाकर मैट हैनरी का शिकार हुए। ग्रीन ने इसके बाद डटकर खेलते हुए न्यूजीलैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 154 गेंद में दिन के अंतिम ओवर में अपना दूसरा टेस्ट शतक जमाया जिसमें 16 चौके जड़े थे।

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने लंच के बाद ‘वैरिएशन’ का अच्छी तरह इस्तेमाल किया जिससे उन्हें जल्दी जल्दी विकेट मिले। न्यूजीलैंड के लिए हैनरी ने 43 रन देकर चार विकेट हासिल किये। विलियम ओरोरके और स्कॉट कुगेलेजिन ने दो दो विकेट प्राप्त किये। रचिन रविंद्र को चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट मिला। ग्रीन के साथ जोश हेजलवुड क्रीज पर थे जिन्होंने खाता नहीं खोला था।

Advertisement
First Published - February 29, 2024 | 3:28 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement