facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aus vs WI, 1st T20I: वॉर्नर के 70 रन और जम्पा के तीन विकेट के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 11 रन से हराया

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम अगले तीन हफ्तों में छह टी20 मैच खेलेगी।

Last Updated- February 09, 2024 | 7:37 PM IST
David Warner- डेविड वॉर्नर

सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अपने 100वें टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 36 गेंद में 70 रन जड़े जिसके बाद स्पिनर एडम जम्पा के (26 रन देकर) तीन विकेट से आस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को यहां पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को 11 रन से शिकस्त दी।

वॉर्नर और टिम डेविड (17 गेंद में नाबाद 37 रन) की आक्रामक पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट पर 213 रन का स्कोर खड़ा किया।

वेस्टइंडीज की टीम ने ब्रैंडन किंग (53) और जॉनसन चार्ल्स (42) की बदौलत तेज शुरूआत की लेकिन जम्पा के महत्वपूर्ण मौकों पर दिये गये झटकों से आस्ट्रेलिया ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 20 ओवर में आठ विकेट पर 202 रन ही बनाने दिये।

आस्ट्रेलिया के पाकिस्तान को 3-0 से हराने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने वाले वॉर्नर ने कहा कि वह छोटे प्रारूप से संन्यास लेने से पहले आगामी टी20 विश्व कप में खेलना चाहते हैं।

आस्ट्रेलियाई टीम अगले तीन हफ्तों में छह टी20 मैच खेलेगी। उसने वनडे श्रृंखला में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिकस्त दी थी। तीन मैच की टी20 श्रृंखला का दूसरा मैच रविवार को एडीलेड में खेला जायेगा।

Advertisement
First Published - February 9, 2024 | 7:37 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement