facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एलेक्स कैरी और मिचेल मार्श की शानदार पारियों से ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया, सीरीज 2-0 से जीती

Advertisement

कैरी ने कप्तान पैट कमिंस के साथ 61 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचाया।

Last Updated- March 11, 2024 | 9:08 PM IST
Alex Carey- एलेक्स कैरी

विकेटकीपर एलेक्स कैरी के नाबाद 98 रन और मिचेल मार्श के साथ 140 रन की साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराकर श्रृंखला 2-0 से जीत ली। चौथे दिन कोई भी टीम जीत सकती थी लेकिन मार्श की 80 रन की पारी और कैरी के साथ उनकी साझेदारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी।

उन्होंने 281 रन का लक्ष्य सात विकेट खोकर हासिल किया जो चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए 14वां सबसे बड़ा लक्ष्य था। वहीं न्यूजीलैंड टीम अपनी सरजमीं पर 31 साल में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट हराने से चूक गई। ऑस्ट्रेलिया पर पिछली टेस्ट जीत उसने 13 साल पहले होबार्ट में दर्ज की थी। मार्श के आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया को 59 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट हाथ में थे।

मिचेल स्टार्क अगली गेंद पर आउट हुए तब उसके पास तीन ही विकेट बचे थे। कैरी ने हालांकि कप्तान पैट कमिंस के साथ 61 रन की नाबाद साझेदारी करके टीम को जीत तक पहुंचाया। कमिंस 32 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 162 रन पर आउट करने के बाद पहली पारी में 256 रन बनाकर 94 रन की बढ़त ली थी। न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 372 रन बनाये थे जिससे उसकी बढत 279 रन की रही और ऑस्ट्रेलिया को 280 रन का लक्ष्य मिला।

Advertisement
First Published - March 11, 2024 | 9:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement