facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाबर आजम ने टी20 और वनडे की छोड़ी कप्तानी, रिजवान हो सकते है पाकिस्तान के नए कप्तान

Advertisement

बाबर ने 2020 में टेस्ट और वनडे टीमों की कमान संभाली थी। इससे पहले उन्हें 2019 में टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।

Last Updated- October 02, 2024 | 12:36 PM IST
ICC World Cup 2023: NZ vs PAK

बाबर आजम (Babar Azam) ने पाकिस्तान की सीमित ओवरों की टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है और उनके स्थान पर मोहम्मद रिजवान को यह पद सौंपें जाने की संभावना है।

बाबर ने बुधवार आधी रात के आसपास एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बयान जारी कर घोषणा की कि उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और टीम प्रबंधन को पिछले महीने ही अपनी इच्छा से अवगत करा दिया था।

बाबर ने हालांकि यह नहीं बताया कि उन्होंने बोर्ड और टीम प्रबंधन को अपने पद छोड़ने के फैसले के बारे में कब सूचित किया था। इस 29 वर्षीय बल्लेबाज ने कहा कि वह अब अपना पूरा ध्यान बल्लेबाजी पर लगाना चाहते हैंं।

बाबर ने कहा, ‘‘मैं आज आपके साथ कुछ समाचार साझा कर रहा हूं। मैंने पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम के कप्तान के पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मैंने पिछले महीने पीसीबी और टीम प्रबंधन को इस बारे में अवगत करा दिया था और इसे तभी से प्रभावी माना जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस टीम का नेतृत्व करना सम्मान की बात है, लेकिन अब समय आ गया है कि मैं पद छोड़कर अपनी मुख्य भूमिका पर ध्यान केंद्रित करूं।’’

बाबर ने पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन इस साल मार्च में उन्हें फिर से सीमित ओवरों की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। यह स्टार बल्लेबाज हालांकि कप्तानी के अपने दूसरे कार्यकाल में अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाया था।

बाबर के नेतृत्व में पाकिस्तान ने जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में बेहद खराब प्रदर्शन किया था। उनकी टीम अमेरिका और भारत से हार गई और इस तरह से सुपर आठ में जगह नहीं बना पाई थी।

बाबर ने कहा,‘‘कप्तानी का अनुभव शानदार रहा लेकिन इससे एक अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल गई थी। मैं अब बल्लेबाज के रूप में अपने प्रदर्शन को प्राथमिकता देना चाहता हूं। मैं अपनी बल्लेबाजी का भरपूर आनंद लेना चाहता हूं तथा अपने परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताना चाहता हूं जिससे मुझे खुशी मिलती है।’’

बाबर ने 2020 में टेस्ट और वनडे टीमों की कमान संभाली थी। इससे पहले उन्हें 2019 में टी20 टीम का कप्तान बनाया गया था।

Advertisement
First Published - October 2, 2024 | 12:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement