facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ban vs SL: तंजीद की तूफानी पारी से बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती

Advertisement

सौम्या सरकार के सिर में क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी और बांग्लादेश में उनकी जगह तंजीद को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा था।

Last Updated- March 18, 2024 | 8:38 PM IST
cricket ball- क्रिकेट गेंद

कन्कशन सब्स्टीट्यूट तंजीद हसन ने 81 गेंदों में 84 रन बनाए, जिससे बांग्लादेश ने सोमवार को यहां तीसरे और अंतिम एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर तीन मैच की श्रृंखला 2-1 से जीती। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए जेनिथ लियांगे के 102 गेंद पर बनाए गए नाबाद 101 रन की मदद से निर्धारित 50 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 235 रन बनाए।

सौम्या सरकार के सिर में क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लग गई थी और बांग्लादेश में उनकी जगह तंजीद को कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारा था। इस सलामी बल्लेबाज ने अपनी पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए। बाद में रिशाद हुसैन ने 18 गेंद पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए जबकि मुशफिकुर रहीम 37 रन बनाकर नाबाद रहे।

बांग्लादेश ने इस तरह से 40.2 ओवर में छह विकेट पर 237 रन बना कर जीत हासिल की। अब इन दोनों टीम के बीच दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 8:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement