facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सरफराज और जुरेल को BCCI कॉन्ट्रैक्ट, रणजी कैलेंडर में बदलाव!

Advertisement

बीसीसीआई की सोमवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इन दोनों के नाम को मंजूरी दी गयी।

Last Updated- March 18, 2024 | 11:26 PM IST
Sarfaraz Khan

भारत के नये बल्लेबाजी स्टार सरफराज खान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट के ग्रुप सी में एक करोड़ रुपये की सालाना रिटेनरशिप फीस में शामिल किया गया। इन दोनों ने मौजूदा सत्र में तीन टेस्ट खेलने के मानदंड को पूरा कर लिया है।

बीसीसीआई की सोमवार को हुई शीर्ष परिषद की बैठक के दौरान इन दोनों के नाम को मंजूरी दी गयी। वहीं बीसीसीआई के अगले सत्र के लिए रणजी ट्राफी के कैलेंडर में बदलाव करने की संभावना है। बीसीसीआई दिसंबर और जनवरी के महीने के दौरान भारत के उत्तरी हिस्से में किसी भी मैच का आयोजन नहीं करेगा क्योंकि धुंध और खराब रोशनी के कारण मुकाबलों में काफी बाधा उत्पन्न होती है।

पूरे घरेलू कैलेंडर की घोषणा बाद में की जायेगी लेकिन बीसीसीआई शीर्ष परिषद ने 2024-25 के अस्थायी कार्यक्रम पर चर्चा की जो दिन की बैठक के आठ सूत्री एजेंडे में अहम हिस्सा था। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने पीटीआई से कहा,

‘‘अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया लेकिन रणजी ट्राफी पहले के वर्षों की तरह सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के बाद अक्टूबर के मध्य या अंत से शुरू हो सकती है। कुछ राज्य खराब मौसम के कारण करो या मरो मैच में अहम अंक गंवा देते हैं।’’

Advertisement
First Published - March 18, 2024 | 11:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement