facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BCCI ने टीम इंडिया पर की पैसों की बारिश, जय शाह ने किया 125 करोड़ रुपये देने का एलान

Advertisement

इतने साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की जीत से गदगग बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये का ईनाम देने का फैसला किया है।

Last Updated- June 30, 2024 | 8:17 PM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये देने का एलान किया है।

भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को बारबाडोस में खेले गए T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को पटखनी देकर 17 साल बाद टी20 कप जीता है।

वहीं, भारतीय टीम ने आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था जबकि आखिरी वनडे वर्ल्ड कप पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में साल 2011 में जीता था।

इतने साल बाद आईसीसी टूर्नामेंट में भारत की जीत से गदगग बीसीसीआई ने टीम को 125 करोड़ रुपये का ईनाम देने का फैसला किया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने रविवार शाम एक्स पर पोस्ट किया, ”मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और खेल कौशल का प्रदर्शन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ को बधाई।”

भारत ने दूसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप का खिताब

टीम इंडिया ने सांसें रोक देने वाले रोमांच से भरे फाइनल मुकाबले में हारी हुई बाजी को जीत में बदलकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से मात दी और 13 साल के बाद टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नाचते (dance) हुई उठाई। भारत की इस जीत पर पूरी दुनिया झूमती हुई नजर आई। इजरायल से लेकर अमेरिका तक ने भारत को जीत की बधाई दी है।

Advertisement
First Published - June 30, 2024 | 8:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement