facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BCCI की आय में बढ़ोतरी, 2027 तक 80,000 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद

Advertisement

इस वृद्धि का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से राजस्व में बीसीसीआई की हिस्सेदारी को दिया जाता है, जो पहले लगभग 18 प्रतिशत थी और अब बढ़कर 38.5 प्रतिशत हो गई है।

Last Updated- September 25, 2023 | 6:44 PM IST
BCCI

चालू वित्त वर्ष में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की आय में काफी बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने 25 सितंबर को बोर्ड के सदस्यों के साथ साझा की गई कुल आय 2,198.23 करोड़ रुपये बताई।

क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक, कोषाध्यक्ष आशीष शेलार ने गोवा में बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान घोषणा की कि पिछले वित्तीय वर्ष (2021-22) में 4,360.57 करोड़ रुपये की तुलना में, चालू वर्ष में राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है, जो 6,558.80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

पिछले वर्ष राजस्व में कमी मुख्य रूप से COVID-19 महामारी के कारण देखने को मिली थी। शेलार ने बताया, “मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड ​​-19 के कारण, 2021-22 में क्रिकेट सीज़न में केवल तीन टूर्नामेंट खेले गए। इसके इतर, अंडर 16 जैसे कुछ जूनियर टूर्नामेंटों को छोड़कर, 2020-21 का घरेलू सीज़न पूरी तरह आयोजित किया गया था। हालांकि, वर्ष 2022-23 ने पूरे घरेलू सीज़न को हम पूरी तरह फिर से आयोजित करने में सफल रहे।”

इस बीच, बीसीसीआई सदस्यों को सूचित किया गया है कि बोर्ड की आय में और भी वृद्धि होने की उम्मीद है। 2027 तक बोर्ड की सालाना आय 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। इस वृद्धि का श्रेय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से राजस्व में बीसीसीआई की हिस्सेदारी को दिया जाता है, जो पहले लगभग 18 प्रतिशत थी और अब बढ़कर 38.5 प्रतिशत हो गई है।

वहीं, अरुण सिंह धूमल और अविषेक डालमिया को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की गवर्निंग काउंसिल (GC) के लिए फिर से चुना गया है। किसी अन्य राज्य से उनके खिलाफ कोई नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के बाद GC के लिए उनके पुन: चुनाव को औपचारिक रूप दिया गया। वे GC पर राज्य संघों का प्रतिनिधित्व करते हैं। धूमल आईपीएल के चेयरमैन बने रहेंगे।

Advertisement
First Published - September 25, 2023 | 6:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement