facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 के पहले KKR ने बदल दिया कप्तान, इस दिग्गज को सौंपी बागडोर

Advertisement

पिछले सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। और वे कुल मिलाकर सातवें स्थान पर रहे थे और राणा के नेतृत्व में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गये थे।

Last Updated- December 14, 2023 | 4:20 PM IST
KKR

कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को एक बार फिर से अपना कप्तान बनाया है। क्रिकबज में छपी खबर के मुताबिक पिछले साल चोट के कारण बाहर रहने के बाद यह बल्लेबाज आईपीएल में वापसी करने के लिए तैयार है। तत्कालीन कार्यवाहक कप्तान नितीश राणा (Nitish Rana) को IPL 2024 के लिए अय्यर का डिप्टी बनाया गया है।

श्रेयस अय्यर ने कहा, “पिछले सीज़न में कई चुनौतियां थीं, मैं भी चोट के चलते मौजूद नहीं था। नीतीश ने सराहनीय प्रदर्शन किया और बढ़िया नेतृत्व दिखाया। मुझे खुशी है कि केकेआर ने नेतृत्व समूह को मजबूत करते हुए उन्हें उपकप्तान नियुक्त किया है।”

खास नहीं रहा केकेआर का पिछला सीजन

पिछले सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा था। और वे कुल मिलाकर सातवें स्थान पर रहे थे और राणा के नेतृत्व में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गये थे।

गजब की फॉर्म में हैं श्रेयस

हाल ही में संपन्न हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में श्रेयस अय्यर भारत की ओर से तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 11 मैचों की 11 पारियों में 66.25 की औसत से 530 रन बनाए। साथ उनका स्ट्राइक रेट भी 113 से ऊपर रहा। जिस तरह की बैटिंग वह कर रहे हैं उसे देखते हुए केकेआर मैनेजमेंट खुश होगा।

सीईओ ने की श्रेयस अय्यर की तारीफ

सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा, “यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण था कि श्रेयस चोट के कारण आईपीएल 2023 नहीं खेले। हमें खुशी है कि वह वापस आ गए हैं और कप्तान के रूप में टीम की अगुआई करने को तैयार हैं। जिस तरह से उन्होंने अपनी चोट से उबरने के लिए कड़ी मेहनत की है और जिस तरह का फॉर्म उन्होंने दिखाया है वह उनके कैरेक्टर को दर्शाता है।

Advertisement
First Published - December 14, 2023 | 4:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement