facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 में नहीं खेलेंगे बेन स्टोक्स, धोनी की टीम को लगा झटका

Advertisement

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है।

Last Updated- November 23, 2023 | 7:12 PM IST
Ben Stokes

बेन स्टोक्स ने आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर ने अपनी फिटनेस और वर्कलोड को इस फैसले की वजह बताया है। स्टोक्स IPL में एम एस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं। फ्रेंचाइजी ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा है कि वे स्टोक्स के निर्णय का सम्मान करते हैं।

हाल ही में भारत में हुए वनडे विश्व कप में स्टोक्स कुछ खास नहीं कर पाए थे। नतीजतन इंग्लैंड टीम अंतिम 4 में जगह नहीं बना सकी और एक के बाद एक मैच हारी। उन्होंने विश्व कप के बाद अपनी घुटने की सर्जरी कराने का फैसला किया है। रिहैब के बाद स्टोक्स और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) उनकी वापसी की टाइमलाइन तय करेंगे।

2023 आईपीएल में स्टोक्स सीएसके के सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। उन्होंने केवल दो मैच खेले थे, जिसमें वह 15 रन ही बनाने में कामयाब रहे थे। इस दौरान उन्होंने केवल एक ही ओवर डाला था। बाद में वह बाएं पैर के घुटने में चोट के कारण बाहर हो गए थे।

स्टोक्स की चोट लंबे समय से बनी हुई थी। इस साल फरवरी में इंग्लैंड के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान चोट बढ़ गई थी। तब सीएसके के कोच स्टीवन फ्लेमिंग ने कहा था कि वे स्टोक्स को गेंदबाजी कराने से पहले 100 प्रतिशत फिट होने का इंतजार करेंगे।

स्टोक्स के आईपीएल से बाहर होने से सीएसके को बड़ा झटका लगा है। उनकी जगह फ्रेंचाइजी किसी अन्य ऑलराउंडर को खरीदने की कोशिश करेगी।

Advertisement
First Published - November 23, 2023 | 7:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement