facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Border–Gavaskar Trophy: कोच Andrew McDonald ने दिया संकेत, भारत के खिलाफ श्रृंखला में भी पारी का आगाज कर सकते हैं स्मिथ

Advertisement

इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा कि मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कुछ विशेष प्रयास करने होंगे।

Last Updated- March 12, 2024 | 11:12 AM IST

सलामी बल्लेबाज के रूप में स्टीव स्मिथ को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने संकेत दिया कि यह दिग्गज बल्लेबाज कम से कम इस साल के अंत में भारत के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला में अपनी यह भूमिका निभाने के लिए तैयार है।

भारत बोर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखने के लिए इस साल नवंबर से जनवरी 2025 के बीच ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा। भारत ने 2018-19 और 2020-21 में यह ट्रॉफी बरकरार रखी। मैकडोनाल्ड ने ‘क्रिकेट.कॉम.एयू’ से कहा, ‘‘वह (भारत के खिलाफ चुनौतियों का) इंतजार कर रहा है और मुझे लगता है कि यह उसके लिए आंतरिक प्रेरणा होगी।

वह पारी का आगाज करना चाहता है। यह एक ऐसा स्थान है जिसके लिए वह हमारे पास आया और हमें लगता है कि वह इस पर सफल हो सकता है।’’ डेविड वार्नर के पाकिस्तान के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इस साल जनवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से स्मिथ को पारी का आगाज करने का मौका मिला।

वह हालांकि सलामी बल्लेबाजों के रूप में काफी प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस 34 वर्षीय खिलाड़ी ने ब्रिसबेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक अर्धशतक जड़ते हुए नाबाद 91 रन बनाए जबकि बाकी पारियों में वह 12, 11, 06, 31, 00, 11 और 09 रन ही बना पाए। मैकडोनाल्ड ने हालांकि इन आंकड़ों को काफी तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘वह इससे निपट लेगा, यह उसके लिए एक नई चुनौती है।’’

कोच ने कहा, ‘‘यदि आप एक नया सलामी बल्लेबाज ला रहे हैं और आपने उसे चार टेस्ट मैच दिए। और फिर कहा कि ‘ठीक है, हम इसे चार टेस्ट मैच के बाद बदलने जा रहे हैं’। आप क्या सोचेंगे कि यह उचित है या अनुचित? मुझे लगता है कि यह अनुचित है।’’ इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने कहा कि मौजूदा बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करने के लिए किसी भी खिलाड़ी को कुछ विशेष प्रयास करने होंगे।

मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘‘इसका मतलब यह नहीं है कि बदलाव नहीं होंगे लेकिन फिलहाल हमने यहां (न्यूजीलैंड के खिलाफ) 2-0 से जीत हासिल की है और 12 टेस्ट मैच में से हमने आठ जीते हैं जिनमें से चार हमने विरोधी के मैदान पर (इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में) जीते।’’

Advertisement
First Published - March 12, 2024 | 11:12 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement