facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CAC ने गंभीर का इंटरव्यू लिया, जल्द ही बनाए जा सकते हैं भारतीय टीम के कोच

Advertisement

यह इंटरव्यू ‘जूम कॉल’ पर हुआ जिसमें गंभीर और अशोक मल्होत्रा ​​दोनों ऑनलाइन शामिल हुए।

Last Updated- June 18, 2024 | 5:33 PM IST
Bumrah will lead, if Rohit doesn't play, Rahul is likely to open the innings: Coach Gambhir बुमराह अगुआई करेंगे, रोहित नहीं खेलते तो राहुल के पारी का आगाज करने की संभावना: कोच गंभीर

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का मंगलवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच के पद के लिए इंटरव्यू लिया। यह इंटरव्यू ‘जूम कॉल’ पर हुआ जिसमें गंभीर और अशोक मल्होत्रा ​​दोनों ऑनलाइन शामिल हुए।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘हां, गंभीर सीएसी के साथ इंटरव्यू के लिए उपस्थित हुए। आज एक दौर की चर्चा हुई। कल एक और दौर होने की उम्मीद है।’’ माना जा रहा है कि गंभीर एकमात्र उम्मीदवार हैं जो दावेदारी में हैं और उनके नाम की घोषणा महज औपचारिकता है जो अगले 48 घंटों में हो सकती है।

सीएसी के अध्यक्ष मल्होत्रा ​​और उनके सहयोगियों जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक के साथ गंभीर की बातचीत के बारे में तुरंत पता नहीं चल पाया है। परांजपे और सुलक्षणा दोनों मुंबई में रहते हैं। माना जा रहा है कि चर्चा अगले तीन वर्षों के लिए गंभीर की रणनीति पर केंद्रित थी जिस दौरान विभिन्न प्रारूपों में तीन आईसीसी टूर्नामेंट होने हैं।

मंगलवार शाम को शीर्ष परिषद की बैठक है और समझा जाता है कि सचिव जय शाह अंतिम घोषणा से पहले कोच चयन प्रक्रिया के बारे में सदस्यों को अवगत कराएंगे। सीएसी उत्तर क्षेत्र से चयनकर्ता पद के लिए कुछ इच्छुक उम्मीदवारों का इंटरव्यू भी ले रही है।

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज 42 वर्षीय गंभीर ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स को टीम के मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। मौजूदा भारतीय कोच राहुल द्रविड़ अमेरिका और वेस्टइंडीज में चल रहे मौजूदा टी20 विश्व कप में टीम का अभियान खत्म होने के बाद पद छोड़ देंगे। ग्रुप लीग चरण में अजेय रहने के बाद टीम फिलहाल सुपर आठ मुकाबले के लिए बारबडोस में है। टीम 20 जून को अफगानिस्तान से खेलेगी।

Advertisement
First Published - June 18, 2024 | 5:33 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement