facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CSK vs KKR: सुपर किंग्स के सामने नाईट राइडर्स की चुनौती, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 29 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें से CSK ने 18 और KKR ने 10 मैच जीते हैं।

Last Updated- April 07, 2024 | 3:34 PM IST
CSK vs KKR

CSK vs KKR; Tomorrow’s IPL Match: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 8 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम यानी चेपॉक स्टेडियम में भिड़ेंगे। कोलकाता की योजना अपना विजयी क्रम जारी रखना चाहेगी जबकि चेन्नई लगातार तीसरी हार से बचने की कोशिश करेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक 4 मैच खेले हैं और उनमें से 2 में जीत हासिल की है। ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ अपने पहले 2 मैच जीते। हालांकि, बाद में चेन्नई दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ लगातार दो मैच हार गए।

कोलकाता दूसरे और चेन्नई तीसरे नंबर पर

वहीं, कोलकाता ने अब तक खेले अपने तीनों मैच जीते हैं। शाहरुख़ खान की टीम +2.518 के विशाल नेट रन रेट (NRR) के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि सीएसके दो हार के बावजूद +0.517 के एनआरआर के साथ तीसरे नंबर पर है।

CSK vs KKR: हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई का पलड़ा भारी

चेन्नई और कोलकाता ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 29 आईपीएल मैच खेले हैं। इनमें से सीएसके ने 18 और केकेआर ने 10 जीते हैं। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। केकेआर के खिलाफ चेन्नई का अब तक का टॉप स्कोर 235 है और सीएसके के खिलाफ कोलकाता का हाईएस्ट स्कोर 202 है। दोनों के बीच पिछले 5 मैचों में से सीएसके ने 3 में जीत हासिल की है।

CSK vs KKR: पिच रिपोर्ट

चेपॉक की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान अवसर प्रदान करेगी। हालांकि, यह आमतौर पर सूखी रहती है जिससे स्पिनरों को मदद मिलती है। बाद में पिच धीमी हो जाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी और कठिन हो जाता है।

इस मैदान पर 60.56% विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। अब तक तेज गेंदबाजों ने 516 विकेट लिए हैं जबकि स्पिनरों ने 336 विकेट लिए हैं। पहली पारी का एवरेज स्कोर 164 है।

CSK vs KKR: कैसा रहेगा मौसम ?

मैच शुरू होने के समय पर चेन्नई में तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा। यह पूरे मैच के दौरान लगभग एक जैसा ही रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है जबकि ह्यूमिडिटी 83% रहेगी। AccuWeather के अनुसार हवा की गुणवत्ता खराब रहेगी।

Advertisement
First Published - April 7, 2024 | 3:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement