facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेविड वॉर्नर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की ओर इशारा किया, युवाओं को मौका देने की बात कही

Advertisement

पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप फाइनल की जीत के बाद इस 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था

Last Updated- February 13, 2024 | 8:08 PM IST
ICC Cricket World Cup 2023 - Final - India v Australia

दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर संभवत: अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के बाद कहा कि उनका समय पूरा हो रहा है और अब युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आगे आना चाहिये।

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के आखिरी मैच को खेलने के बाद समझा जा रहा है कि वॉर्नर टी20 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।

पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप फाइनल की जीत के बाद इस 37 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने वनडे क्रिकेट को अलविदा कहा था, जबकि उनका टेस्ट करियर जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ सिडनी टेस्ट में अर्धशतक के साथ समाप्त हुआ।

वॉर्नर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 49 गेंद में 81 रन की पारी खेलने के बाद कहा, ‘‘ मैं अच्छा हूं और अपने काम को लगभग पूरा कर लिया है, अब युवाओं के लिए आगे आने और अपनी प्रतिभा दिखाने का समय आ गया है।’’

टेस्ट में अपनी संन्यास की घोषणा करते हुए इस खब्बू बल्लेबाज ने इस साल की शुरुआत में कहा था कि वह दुनिया भर में टी20 अंतरराष्ट्रीय और टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे। वॉर्नर ने 102 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 3067 रन बनाए हैं।

वह इस महीने के आखिर में न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई की टीम का हिस्सा है। वह इसके बाद आईपीएल के लिए भारत जायेंगे और फिर टी20 विश्व कप के लिए अमेरिका और वेस्टइंडीज की यात्रा करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ ब्रेक लेना और फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना अच्छा होगा। न्यूजीलैंड दौरे के बाद मेरे पास काफी समय होगा। विश्व कप से पहले आईपीएल के लिए भारत जाउंगा।’’

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 8:08 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement