facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

डेविड वॉर्नर, ट्रेंट बोल्ट, डेरेन ब्रावो खेलेंगे अंतरराष्ट्रीय लीग टी20

Advertisement

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने भी मुंबई इंडियंस अमीरात के साथ करार किया है।

Last Updated- January 18, 2024 | 1:39 PM IST
David Warner- डेविड वॉर्नर
David Warner

आस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर, न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और वेस्टइंडीज के डेरेन ब्रावो समेत कई बड़े खिलाड़ी यहां शुक्रवार से शुरू हो रही छह टीमों की डीपी विश्व इंटरनेशनल लीग टी20 के दूसरे सत्र में भाग लेंगे।

टूर्नामेंट में 34 मैच खेले जायेंगे और फाइनल 17 फरवरी को दुबई में होगा। दुबई में 15 , अबुधाबी में 11 और शारजाह में आठ मैच खेले जायेंगे।

भारत के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायुडू ने भी मुंबई इंडियंस अमीरात के साथ करार किया है। मुंबई अमीरात (रिलायंस इंडस्ट्रीज) के अलावा अन्य टीमों में अबुधाबी नाइट राइडर्स (कोलकाता नाइट राइडर्स), डेजर्ट वाइपर्स (लांसर कैपिटल), दुबई कैपिटल्स (जीएमआर), गल्फ जाइंट्स (अडानी स्पोटर्सलाइन) और शारजाह वारियर्स (कैप्री ग्लोबल) शामिल है।

वॉर्नर, बोल्टऔर ब्रावो के साथ इसमें सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, कोरी एंडरसन, दासुन शनाका, रहमानुल्लाह गुरबाज, सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स और मार्टिन गुप्टिल भी खेलेंगे। टूर्नामेंट जी के 10 चैनलों (एंड पिक्चर्स , जी सिनेमा, जी अनमोल सिनेमा, जी जेस्ट, जी गंगा, जी सिनमालु , एंड फ्लिक्स आदि) पर दिखाया जायेगा । पहला सत्र गल्फ जाइंट्स ने जीता था। टूर्नामेंट का पहला मैच शारजाह वारियर्स और गल्फ जाइंट्स के बीच 19 जनवरी को खेला जायेगा ।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 1:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement