facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और सुपर जाइंट्स की भिड़ंत आज; जानें क्या होगी प्लेइंग 11, कब और कहां देखें मैच ?

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से करारी हार का सामना करने के बाद आ रही है। वहीं, लखनऊ के लिए इस मैच में जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका है।

Last Updated- April 12, 2024 | 12:57 PM IST
DC vs KKR

IPL Today’s Match: दिल्ली कैपिटल्स (DC) आज यानी 12 अप्रैल को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) से भिड़ेगी और अपनी हार के सिलसिले को तोड़ने की कोशिश करेगी।

पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे दिल्ली अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस से करारी हार का सामना करने के बाद आ रही है। वहीं, लखनऊ के लिए इस मैच में जीत के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचने का मौका है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स के चमकते गेंदबाज मयंक यादव घायल हो गए हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि मोहसिन खान जगह टीम में खेलेंगे। जहां तक ​​दिल्ली की बात है, उन्हें उम्मीद होगी कि मुकेश कुमार और कुलदीप यादव खेलने के लिए फिर से फिट हो जाएं।

LSG vs DC हेड टू हेड रिकॉर्ड

*कुल खेले गए मैच: 3

LSG द्वारा जीते गए मैच: 3

DC द्वारा जीते गए मैच: 0

दिल्ली कैपैटल्स ने अब तक इस सीजन में 5 मैच खेले हैं। इस दौरान वे केवल 1 मैच जीत पाए हैं और पॉइंट टेबल में सबसे नीचे हैं। दूसरी तरफ से लखनऊ ने अपने 4 में से 3 मैच जीते हैं और पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर हैं।

IPL 2024: LSG vs DC संभावित प्लेइंग 11

एलएसजी की संभावित प्लेइंग 11 : क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमारन सिद्धार्थ

डीसी की संभावित प्लेइंग 11: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: कुमार कुशाग्र

DC vs LSG टॉस का समय ?

टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे होगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

मैच 12 अप्रैल को लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

भारत में कौन से टीवी चैनल DC vs LSG मैच को लाइव ब्रॉडकास्ट करेंगे?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री ऑफर करेगा।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

फैंस जियो सिनेमाज पर DC vs LSG, IPL 2024 मैच को फ्री में लाइव देख सकते हैं।

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 12:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement