facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

DC vs SRH: दिल्ली का शनिवार को सनराइजर्स से सामना; जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड समेत पिच की रिपोर्ट

Advertisement

Tomorrow's IPL Match: अब तक अरुण जेटली स्टेडियम ने 85 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 46 बार दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है।

Last Updated- April 19, 2024 | 5:31 PM IST
IPL 2024: LSG vs DC

Tomorrow’s IPL Match: दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 20 अप्रैल को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगे। देश की राजधानी दिल्ली में यह दिल्ली कैपिटल्स का पहला मुकाबला होगा।

दिल्ली कैपिटल्स (DC) 7 में से 3 मैच जीतकर इस समय पॉइंट टेबल में 6वें नंबर पर है। दूसरी तरफ, SRH ने अपने 6 में से 4 मैच जीते हैं और वह पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर है।

DC vs SRH: हेड टू हेड में किसका पलड़ा भारी ?

अपने आईपीएल हिस्टरी में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक दूसरे के खिलाफ 23 मैच खेले हैं। इसमें से दिल्ली 11 बार जीती है जबकि SRH ने 12 मैच जीते हैं। SRH के खिलाफ दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर 207 है, जबकि DC के खिलाफ सनराइजर्स का हाईएस्ट स्कोर 219 है।

DC vs SRH: कैसी है पिच

अरुण जेटली स्टेडियम की पिच एक समय पर कभी धीमी औरकम उछाल होने के लिए जानी जाती थीं। हालांकि, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से पहले इस मैदान की पिच में बदलाव किया गया और अब यह बल्लेबाजों के ज्यादा अनुकूल हैं जिससे हाई स्कोर मैच देखने को मिल सकता है।

अब तक अरुण जेटली स्टेडियम ने 85 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 46 बार दूसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीत हासिल की है। डेविड वार्नर के नाम यहां सबसे ज्यादा 1,047 रन बनाने का रिकॉर्ड है।

हालांकि, यह पक्का नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं क्योंकि वह चोट से उबर रहे हैं। वह गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ डीसी का पिछले मैच भी नहीं खेल सके थे।

DC vs SRH: कैसा रहेगा मौसम ?

शाम के दौरान दिल्ली में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, रियल तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके अलावा ह्यूमिडिटी का लेवल लगभग 27% रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

Advertisement
First Published - April 19, 2024 | 5:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement