facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPL 2024 के लिए धोनी कर रहे जबरदस्त तैयारी, पहुंचे चेन्नई

Advertisement

अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सत्र धोनी का एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सत्र होगा।

Last Updated- March 05, 2024 | 8:51 PM IST
MS Dhoni

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले मंगलवार को यहां पहुंचे। मौजूदा चैंपियन चेन्नई ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी की है जिसमें धोनी गाड़ी से बाहर निकल रहे हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल अपना पांचवा खिताब जीता था।

अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सत्र धोनी का एक खिलाड़ी के रूप में अंतिम सत्र होगा। यह 42 वर्षीय खिलाड़ी पिछले वर्ष अधिकतर अवसरों पर अंतिम क्षणों में बल्लेबाजी के लिए उतरा। चेन्नई ने शनिवार को टूर्नामेंट से पहले का अपना अभ्यास सत्र शुरू किया।

जो खिलाड़ी अभी तक यहां पहुंचे हैं उनमें दीपक चाहर, रुतुराज गायकवाड़, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल, शेख रशीद और निशांत सिंधु (ऑलराउंडर) शामिल हैं। चेन्नई आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलेगा।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 8:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement