facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Dinesh Karthik retires: दिनेश कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Advertisement

कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से फैसला लिया।

Last Updated- June 01, 2024 | 7:46 PM IST
Dinesh Karthik

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दो दशक तक देश के लिए खेलने के बाद शनिवार को प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के इंडियन प्रीमियर लीग एलिमिनेटर से बाहर होने के बाद उनका संन्यास लेना तय था। लेकिन कार्तिक ने अपने 39वें जन्मदिन पर आधिकारिक रूप से फैसला लिया।

कार्तिक ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘काफी सोच विचार के बाद मैंने प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया है। मैं आधिकारिक तौर पर अपने संन्यास की घोषणा करता हूं और आगे आने वाली नयी चुनौतियों के लिए तैयार हूं। ’’ तीनों प्रारूपों में भारत के लिए 180 मैच में प्रतिनिधित्व करते हुए कार्तिक ने एक शतक और 17 अर्धशतक से 3463 रन बनाये हैं।

बतौर विकेटकीपर उन्होंने 172 खिलाड़ियों को आउट किया है। वह अंतिम बार भारत के लिए 2022 टी20 विश्व कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले थे। वह देश के लिए राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में भी खेल चुके हैं।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं अपने सभी कोच, कप्तानों, चयनकर्ताओं और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों को धन्यवाद करना चाहूंगा जिन्होंने मेरी लंबी यात्रा का खुशगवार और आनंददायक बनाया। ’’

Advertisement
First Published - June 1, 2024 | 7:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement