facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ravichandran Ashwin की इस गलती से टीम इंडिया को लगी 5 रनों की पेनल्टी, इंग्लैंड का हुआ फायदा

Advertisement

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले घंटे में अपने रात के बल्लेबाजों रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव को खो दिया है।

Last Updated- February 16, 2024 | 11:39 AM IST
Ravi Ashwin-रवि अश्विन

IND vs ENG 3rd Test Match: भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की एक गलती की वजह से भारतीय टीम को 5 रनों की पेनल्टी लगी है। क्रिकेट के मैदान पर ऐसा बहुत ही कम बार देखा गया है जब नियमों को अच्छे से याद रखने वाले अश्विन कोई भूल कर बैठे हो।

दरअसल अंपायर जोएल विल्सन ने अश्विन को पिच के बीच में दौड़ने के लिए चेतावनी दी और उसके बाद 5 पेनल्टी रन का संकेत दिया। इसका मतलब है कि इंग्लैंड अब अपनी पारी 5/0 से शुरू करेगा।

यह घटना भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच राजकोट में खेले जा रहे तीसरी टेस्ट मैच की पहली पारी के दूसरे दिन की है, जब रेहान अहमद की गेंद खेलने के बाद अश्विन पिच पर सीधे ही दौड़ गए।

अंपायर जोएल विल्सन इससे बिलकुल भी खुश नहीं दिखे और उन्होंने अश्विन से बात करने के बाद तीसरे अंपायर को सीधा 5 रनों को पेनल्टी लगाने का इशारा कर दिया। हालांकि, अश्विन ने अंपायर जोएल विल्सन से बात करने की कोशिश भी की लेकिन उसका कुछ फायदा नहीं हुआ।

image.png

कल जडेजा को मिली थी चेतावनी

भारत को ये पेनल्टी रन इसलिए दिए गए क्योंकि कल टीम इंडिया को पिच के बीच में दौड़ने के लिए पहली चेतावनी दी जा चुकी थी। अंपायर ने यह चेतावनी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को दी थी जो अंपायर से फैसले से नाखुश नजर आये थे।

बता दें कि पिच के बीच में दौड़ने पर पहले टीम को वार्निंग या चेतावनी दी जाती है और दूसरी बार ऐसा होने पर 5 रनों की पेनल्टी लगा दी जाती है।

image.png

जडेजा और कुलदीप लौटे पवेलियन

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन के पहले घंटे में अपने रात के बल्लेबाजों रवींद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव को खो दिया है। पहली पारी में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा के बाद जडेजा दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे। रोहित शर्मा ने भी शतक जड़ा और वो पहले ही दिन आउट हो गए थे।

अश्विन और ध्रुव जुरेल से उम्मीदें

भारतीय टीम ने फिलहाल 375 रन बना लिए है और बढ़ी बढ़त लेने के जरुरी है कि ये दोनों बल्लेबाज लंबे समय तक पिच पर टिके रहे। अश्विन फिलहाल 24 और अपना डेब्यू मैच खेल रहे जुरेल 22 रन पर नाबाद खेल रहे हैं

Advertisement
First Published - February 16, 2024 | 11:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement